इंडिया के थिएटर्स में हॉलीवुड फिल्मों का दंगल! Michael को टक्कर दे रही The Devil Wears Prada 2

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जहां द डेविल वियर्स प्राडा 2 और माइकल जैसी फिल्में आपस में ही टक्कर ले रही हैं. लिमिटेड शोज के बावजूद दमदार कमाई दिखाती है कि वर्ड ऑफ माउथ कितना असरदार है और हॉलीवुड की हिट्स का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है.

Advertisement
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का भौकाल! (Photo: Screengrab) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का भौकाल! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

हॉलीवुड फिल्मों की इन दिनों इंडिया में बहार चल रही है. पिछले 40 दिनों में चार हॉलीवुड फिल्में इंडिया में हिट साबित हो चुकी हैं और अब पांचवीं फिल्म इस लिस्ट में जुड़ने के लिए तैयार नजर आ रही है— द डेविल वियर्स प्राडा 2 (The Devil Wears Prada 2).

शुक्रवार को इंडिया में रिलीज से पहले, गुरुवार को द डेविल वियर्स प्राडा 2 के पेड प्रीव्यू शोज भी हुए थे. इन प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने बता दिया था कि ये इंडिया में सॉलिड बिजनेस करने वाली है. मगर दिलचस्प ये है कि द डेविल वियर्स प्राडा 2 इंडिया में, दो हफ्ते पहले आई माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल से रेस लगानी शुरू कर दी है. इस साल थिएटर्स में फिल्मों की कैसी बरसात होने वाली है, उसका ये एक बेहतरीन उदाहरण है कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो हॉलीवुड फिल्मों में रेस चल रही है.

Advertisement

द डेविल वियर्स प्राडा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडिया में प्रीव्यू शोज से ही इस फिल्म ने 1.70 करोड़ कलेक्शन कर डाला था. द डेविल वियर्स प्राडा 2 ने शुक्रवार को 3.80 करोड़ के साथ इंडिया में कुल 5.5 करोड़ ओपनिंग कलेक्शन किया था. इंडिया में 1600 से कुछ ज्यादा ही शोज पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म के लिए ये बहुत दमदार बिजनेस है.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि शनिवार को द डेविल वियर्स प्राडा 2 ने जंप के साथ 4 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. ये कोई सुपरहीरो, एनिमे, एक्शन थ्रिलर या पहले से पॉपुलर हो चुकी फ्रेंचाइजी की फिल्म नहीं है. द डेविल वियर्स प्राडा, 2006 में आई थी. यानी इसका सीक्वल आने में 20 साल लगे हैं. मगर दो दिनों में ऑलमोस्ट 10 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म का इंडियन ऑडियंस में क्रेज देखने लायक है.

Advertisement

माइकल को टक्कर दे रही द डेविल वियर्स प्राडा 2
लिमिटेड स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल भी इंडिया में धमाल मचाए हुए है. पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने इंडिया में 26 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर डाला था. दूसरे शुक्रवार को इसने 3.40 करोड़ रुपये कमाए, जो उसी दिन रिलीज हुई द डेविल वियर्स प्राडा 2 से थोड़े कम थे.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि शनिवार को माइकल ने इंडिया में अच्छे जंप के साथ करीब 4 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. जो द डेविल वियर्स प्राडा 2 के सैटरडे कलेक्शन के बराबर है. दिलचस्प ये है कि इंडिया में माइकल के शोज की गिनती, द डेविल वियर्स प्राडा 2 के मुकाबले करीब 500 कम है.

हॉलीवुड फिल्मों के मामले में जनता वर्ड ऑफ माउथ पर ज्यादा डिपेंड करती है. इसलिए पहले से दमदार कमाई कर रही फिल्म का, नए हफ्तों में भी सॉलिड बने रहना आम बात है. मगर नई हॉलीवुड फिल्मों को आकर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने में वक्त लगता है. लेकिन जिस तरह द डेविल वियर्स प्राडा 2 ने आते ही धमाका किया है, ये इंडिया में लगातार पांचवीं हॉलीवुड हिट बनने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement