K Rajan Suicide: 85 की उम्र में तमिल प्रोड्यूसर के. राजन ने की आत्महत्या, नदी में कूदकर दी जान!

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर के राजन ने कथित तौर पर चेन्नई में आत्महत्या कर ली. के राजन अपने बेबाक बयानों और बड़े स्टार्स पर खुलकर निशाना साधने के लिए जाने जाते थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Advertisement
तमिल प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या (Photo: ITG) तमिल प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर के राजन ने रविवार को रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड कर लिया. इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. के राजन ने चेन्नई के अडयार ब्रिज से कूदकर जान दी. हालांकि, मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है. उनके परिवार में उनका बेटा प्रभुकांत हैं.

Advertisement

के राजन ने की आत्महत्या

के राजन तमिल सिनेमा में कई भूमिकाओं में सक्रिय रहे. वो प्रोड्यूसर, राइटर, डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में पहचान रखते थे. उन्होंने साल 1983 में फिल्म ब्रह्माचारिगल से बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने डबल्स, अवल पावम और निनाईकोआथा नालिआई जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया.

कौन थे के राजन?

साल 1991 में उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म नम्मा ओरू मारिअम्मा थी, जिसमें निजालघल रवी और सरतकुमार नजर आए थे. बाद में उन्होंने उनार्कीगल जैसी फिल्में भी डायरेक्ट कीं. इसके अलावा के राजन ने कई फिल्मों की कहानियां भी लिखीं, जिनमें थनगमाना थंगाची और उनर्चीगल शामिल हैं. एक्टर के तौर पर भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. वो माइकल राज, सोनथाकरण, वीट्टोडा, मापिलाई, पांबू सातई, अजीत कुमार की फिल्म थुनिवू और सेल्वाराघवन की बकासुरन में नजर आए थे. 

Advertisement

धनुष पर साधा था निशाना

के राजन अपनी बेबाक राय और फिल्म इंडस्ट्री पर खुलकर बोलने के लिए भी काफी मशहूर थे. उनका विवादों से भी गहरा नाता रहा. जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग अपने करियर को बचाने के लिए घुमा-फिराकर बातें करते थे, वहीं के राजन खुलकर बड़े सितारों के नाम लेने के लिए मशहूर थे. कोलीवुड मीडिया में उनकी बेबाकी हमेशा चर्चा में रहती थी. वो अक्सर इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स और उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठाते नजर आते थे.

के राजन कई बार बड़े सितारों पर भारी-भरकम बजट वाली एक्सपेरिमेंटल फिल्में करने का आरोप लगा चुके थे. उनका कहना था कि ऐसी फिल्मों की वजह से प्रोड्यूसर्स पर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है. उन्होंने कार्ति की फिल्म Aayirathil Oruvan और धनुष की Enai Noki Paayum Thota का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये फिल्में जरूरत से ज्यादा खर्चीली थीं और आखिर में प्रोड्यूसर्स कर्ज में डूब गए.

नयनतारा की फीस पर भी उठाए सवाल

के राजन ने लेडी सुपरस्टार नयनतारा को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने एक्ट्रेस की करोड़ों की फीस को लेकर खुलकर नाराजगी जताई थी. राजन का कहना था कि बड़े स्टार्स मोटी फीस तो लेते हैं, लेकिन फिल्म के प्रमोशन, ऑडियो लॉन्च या प्रेस मीट में आने से बचते हैं. उनके मुताबिक, जब प्रोड्यूसर इतना पैसा लगाता है तो स्टार्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो फिल्म के प्रमोशन में भी साथ दें.

Advertisement

योगी बाबू को बताया था ‘घमंडी’

कॉमेडियन योगी बाबू भी के राजन के निशाने पर आ चुके थे. फिल्म Paramapadham Vilayattu के प्रमोशनल इवेंट में राजन ने उन कलाकारों पर निशाना साधा था जो मीडिया इंटरैक्शन से बचते हैं. उन्होंने योगी बाबू जैसे स्टार्स के रवैये को घमंड बताया था और कहा था कि प्रोड्यूसर का पैसा लेने के बाद फिल्म के प्रमोशन से दूरी बनाना गलत है.

फिल्म सेट्स के बढ़ते खर्चों पर भी थे नाराज

के राजन सिर्फ स्टार्स की फीस पर ही नहीं, बल्कि फिल्म सेट्स पर होने वाले बेवजह के खर्चों को लेकर भी खुलकर बोलते थे. खासतौर पर बड़े सितारों के साथ आने वाली लंबी-चौड़ी पर्सनल टीम और उनके खर्चों पर वो लगातार सवाल उठाते रहते थे.

के राजन के बेटे प्रभुकांत ने पहले एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था, बाद में उन्होंने आरजे बालाजी फिल्म एलकेजी डायरेक्ट की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement