स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस की बर्बरता, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां! Video

मुंबई में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान कॉमेडियन रौनक रजानी की पत्नी चोटिल हुई थीं. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्होंने उनकी पत्नी को लात-घूसे मारे, इसलिए उनकी पसलियां टूट गईं.

Advertisement
कॉमेडियन की पत्नी को लगी चोट (Photo: Instagram @sirraunaqrajani) कॉमेडियन की पत्नी को लगी चोट (Photo: Instagram @sirraunaqrajani)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

बीते कुछ दिनों से देशभर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. स्टूडेंट प्रोटेस्ट के कारण लगभग हर बड़े शहर में आंदोलन हुए. 20 जुलाई को संसद मार्च में छात्रों के साथ जो हिंसा हुई, उसके बाद मुंबई में भी 22 जुलाई को एक प्रोटेस्ट हुआ. इस दौरान कई जाने-माने चेहरे पुलिस की हिरासत में आए. इस दौरान एक मशहूर कॉमेडियन रौनक रजानी की पत्नी चोटिल हो गईं. 

Advertisement

मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रोटेस्ट में रौनक रजानी और उनकी पत्नी शामिल हुए थे. कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया. उनके साथ बदतमीजी से पेश आए, और उनकी पत्नी की पसलियां तोड़ी जिससे वो अस्पताल में भी भर्ती हुईं. 

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान हुआ हादसा

रौनक ने ये दावा पूरे सबूत के साथ किया. उन्होंने इस हादसे का पूरा वीडियो शेयर किया और बताया कि कब और किस तरह उनकी पत्नी की पसलियां टूटीं. कॉमेडियन ने विस्तार से घटना समझाते हुए कहा- मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान मेरी पत्नी की पसली टूट गई. ये चोट एक पुलिसकर्मी की वजह से लगी. 22 जुलाई 2026 को शिवाजी पार्क में चल रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही थी. उसी समय मेरी पत्नी और मुझे भी पुलिस ने पकड़ लिया. शायद आपने हम दोनों की पुलिस वैन में बैठी हुई तस्वीरें भी देखी होंगी. 

Advertisement

'पुलिस ने हमें जबरदस्ती धक्का देकर वैन में बिठाया. इस दौरान मेरी गर्दन में मोच आ गई, जबकि मेरी पत्नी की पसलियों में इतनी गंभीर चोट लगी कि उनकी एक पसली टूट गई. हमने इसको ज्यादा बड़ा मुद्दा नहीं बनाया. सच कहें तो पिछले एक हफ्ते में लोगों ने पुलिस की मारपीट के इससे भी बुरे मामले झेले हैं, इसलिए हमने सोचा कि जो हुआ, सो हुआ. अगले दिन 23 जुलाई को हम दिल्ली चले गए. जब वो वापस आई, तो उसका दर्द कम नहीं हो रहा था. इसलिए हम डॉक्टर के पास गए. डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने को कहा, जिसके बाद पता चला कि उसकी हड्डी में फ्रैक्चर है.'

कैसे टूटी कॉमेडियन की पत्नी की हड्डी?

रौनक रजानी ने आगे वो सारे वीडियो दिखाए, जिसमें उन्हें और उनकी पत्नी को मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा रहा था. इस दौरान उन्हें जबरदस्ती वैन में धक्का दिया जा रहा था. कॉमेडियन ने कहा कि दो मेल पुलिसकर्मी ने उनकी पत्नी के साथ जबरदस्ती की और वैन में उन्हें लात भी मारी. रौनक ने एक बार नहीं, बल्कि तीन बार वो मोमेंट दिखाया जिस दौरान उनकी पत्नी को पुलिसवाले लात मार रहे थे. उन्होंने अपनी पत्नी को इस हादसे से बचाने की काफी कोशिश की, मगर वो ऐसा नहीं कर सके. 

Advertisement

कॉमेडियन ने अंत में बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले पर शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है. उन्होंने मुंबई पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है. रौनक के इस खुलासे से हर कोई हैरान और गुस्सा है. कई लोग मुंबई पुलिस की इस बर्बरता से नाखुश दिखे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »