'सलार' के लिए बड़ा धमाका लेकर आया नया साल, संडे से ज्यादा सोमवार को हुई कमाई, हिंदी में 125 करोड़ पार

प्रभास की फिल्म 'सलार' थिएटर्स में एंटरटेनमेंट का सॉलिड डोज दे रही है. पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद, दूसरे हफ्ते की शुरुआत फिल्म के लिए बहुत जोरदार रही. न्यू ईयर वाला वीकेंड होने की वजह से फिल्म को बहुत फायदा मिला और इसने फिर से सॉलिड कमाई की.

Advertisement
'सलार' में प्रभास 'सलार' में प्रभास

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

सुपरस्टार प्रभास और डायरेक्टर प्रशांत नील की जोरदार जोड़ी का जलवा लगातार बरकरार है. इनकी फिल्म 'सलार' सर्दी में जनता को एक्शन की भरपूर गर्मी दे रही है. फिल्म की कहानी, लार्जर दैन लाइफ सेटिंग और शानदार एक्शन खूब पसंद किया जा रहा है. 'सलार' को क्रिटिक्स से तो बेहतरीन रिव्यू मिले ही हैं, फिल्म देखकर लौटे दर्शक भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisement

पिछली कुछ फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर ठंडे चल रहे प्रभास ने 'सलार' से एक बार फिर अपने स्टारडम का कद ऊंचा कर लिया है. पहले ही दिन से धुआंधार कमाई कर रही इस फिल्म ने फर्स्ट वीक में ही 300 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन अपने नाम कर लिया. फिल्म को दूसरे वीकेंड में न्यू ईयर सेलेब्रेशन का जबरदस्त फायदा मिला है. 

संडे से ज्यादा कमाई लेकर आया सोमवार 
शुक्रवार को 9 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन करने वाली 'सलार' ने शनिवार को सॉलिड जंप लिया. 9वें दिन फिल्म की कमाई 12.55 करोड़ रही. 31 दिसंबर से न्यू ईयर सेलेब्रेशन मोड में आई जनता ने 'सलार' खूब देखी और फिल्म की कमाई जंप लेकर 15 करोड़ तक पहुंच गई. शुक्रवार के मुकाबले रविवार को प्रभास की फिल्म को 40% से ज्यादा जंप मिला. मगर इससे भी बड़ा कमाल तो सोमवार को हुआ. 

Advertisement

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का दूसरा सोमवार, बॉक्स ऑफिस पर करीब 15.50 करोड़ नेट कलेक्शन लेकर आया. अब 11 दिन में प्रभास की फिल्म इंडिया में 360 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर चुकी है. 

हिंदी में प्रभास का जलवा 
पहले हफ्ते में 'सलार' ने हिंदी वर्जन से 92 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था. दूसरे वीकेंड में फिल्म की हिंदी वर्जन से कमाई लगातार बढ़ती रही. शुक्रवार को 6 करोड़, शनिवार को 7.25 करोड़ और रविवार को 9 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ हिंदी में भी 'सलार' की दमदार कमाई जारी रही. 

सोमवार के कलेक्शन में फिल्म के हिंदी वर्जन का हिस्सा लगभग 10 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही हिंदी में प्रभास की फिल्म ने 125 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर डाला है. आने वाले दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं होगी और इससे 'सलार' को कमाई का तगड़ा मौका मिलेगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि पोंगल-संक्रांति वाले वीकेंड पर आ रही फिल्मों की बाढ़ से पहले प्रभास की 'सलार' बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »