युजवेंद्र चहल संग बढ़ती नजदीकियों से परिवार को था ऐतराज? RJ महवश ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों टूटा क्रिकेटर संग रिश्ता

आरजे महवश ने आखिरकार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने टूटे रिश्ते का सच बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि उनका परिवार चहल से मिल चुका था. लेकिन फिर लड़ाई क्यों हुई?

Advertisement
चहल को डेट कर रही थीं महवश? (Photo: ITG) चहल को डेट कर रही थीं महवश? (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक वक्त पर अपनी नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में रहते थे. ऐसी चर्चा थी कि दोनों प्यार में हैं. मैचेस लेकर पार्टी तक...आरजे महवश हमेशा युजवेंद्र संग ही नजर आती थीं. दोनों वेकेशन पर भी साथ जाते थे. मगर फिर अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब महवश ने युजवेंद्र संग अपने टूटे रिश्ते का सच बताया है. 

Advertisement

महवश के परिवार से मिले थे चहल

आरजे महवश ने अब युजवेंद्र चहल संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. महवश ने ये भी बताया कि उनकी फैमिली चहल से मिल चुकी थी और उनके साथ फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करती थी. लेकिन इन सब के बीच उन्होंने क्रिकेटर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो क्यों किया...? इस सवाल का जवाब भी महवश ने दिया है. 

बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में महवश बोलीं- मेरी फैमिली ने युजवेंद्र चहल संग मेरी दोस्ती पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई, क्योंकि वो जानते थे कि ऐतराज करने जैसा हमारे बीच ऐसा कोई रिश्ता ही नहीं था. 

क्यों टूटा रिश्ता?

महवश और चहल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. एक्ट्रेस ने अब युजवेंद्र के साथ अपनी अनबन की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि इस बात का बतंगड़ बना दिया गया था, जबकि इतनी बड़ी कोई बात थी ही नहीं. 

Advertisement

महविश ने कहा कि कभी-कभी दोस्तों के बीच बहस या अनबन हो जाती है और लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं. यह इतनी बड़ी बात नहीं थी. महवश ने ये भी कहा कि उनके मन में क्रिकेटर के लिए कोई कड़वाहट नहीं है. वो आज भी उनका अच्छा चाहती हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि गुस्सा और नफरत सिर्फ उसी हद तक होनी चाहिए कि अगर आप सामने वाले को अस्पताल में देख सकें. 

बता दें कि एक्ट्रेस धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद युजवेंद्र और महवश की नजदीकियां बढ़ गई थीं. युजवेंद्र जब तलाक के दर्द से जूझ रहे थे, तब महवश ने सच्चे दोस्त की तरह मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया था. मगर अफसोस दोनों की दोस्ती अब टूट चुकी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement