'ये आलू का बोरा है', जब अक्षरा सिंह को देखकर बोले रवि किशन, बॉडी शेमिंग से नाराज हुईं एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है. जिसमें उन्होंने रवि किशन के बारे में क्या कहा जानिए.

Advertisement
रवि किशन पर बोलीं अक्षरा सिंह (Photo: Screengrab) रवि किशन पर बोलीं अक्षरा सिंह (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

भोजपुरी सिनेमा की 'शेरनी' कही जाने वाली अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी अदाकारी और सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अक्षरा अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो कड़वे सच बोलने से कभी पीछे नहीं हटतीं. 

अब हाल ही में अक्षरा ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है अक्षरा ने बताया कि कैसे सुपरस्टार रवि किशन ने, जिन्होंने उन्हें पहला ब्रेक दिलाने में मदद की थी, उनके वजन को लेकर ऐसी बात कह दी थी जो उन्हें सीधे दिल पर जाकर लगी.

Advertisement

जब रवि किशन ने कहा 'आलू का बोरा'
हाल ही में अक्षरा सिंह 'जिंगाबाद' के पॉडकास्ट में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले. अक्षरा ने बताया कि वह शुरुआत में एक्टिंग में आने के बारे में सोच भी नहीं रही थीं. उन्हें रवि किशन ने ही पहली फिल्म दिलाई थी. 

अक्षरा के मुताबिक, रवि किशन ने पहले तो उनके डांस और स्माइल की जमकर तारीफ की, लेकिन फिर अचानक उन्होंने बॉडी शेमिंग करते हुए कुछ ऐसा कहा जो बेहद आपत्तिजनक था. अक्षरा ने याद करते हुए बताया, 'उन्होंने मुझे स्क्रीन पर देखा और बोले कि यह प्यारी है, स्माइल अच्छी है, लेकिन तभी उन्होंने एक लाइन बोली—'यह तो आलू का बोरा है, इतनी मोटी है, क्या दिन भर खाती रहती है?'

अक्षरा ने दिया करारा जवाब
रवि किशन जैसी बड़ी शख्सियत के मुंह से खुद के लिए 'आलू का बोरा' सुनकर अक्षरा चुप नहीं रहीं. उन्होंने बताया कि वह उस वक्त उनके साथ इतनी सहज हो गई थीं कि उन्होंने बिना डरे पलटकर जवाब दे दिया. अक्षरा ने रवि किशन से कहा, 'कास्ट तो आपने ही किया है, फिर आप मुझे ऐसा क्यों कह रहे हैं? आप होंगे अपने घर के स्टार, पर मुझे आलू का बोरा मत कहिए.' अक्षरा ने स्वीकार किया कि रवि किशन की यह बात उनके दिल में चुभ गई थी और उन्होंने उसी वक्त खुद को साबित करने की ठान ली थी.

Advertisement

अक्षरा ने बताया, 'मैंने ठान लिया था कि मैं उन्हें करके दिखाऊंगी. इसके बाद मैंने 9 दिनों तक नवरात्रि का व्रत रखा और सिर्फ फलों पर रहकर खुद को ट्रांसफॉर्म करने की कोशिश की.' 

रवि किशन के साथ डेब्यू
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्राण जाए पर वचन न जाए' से अपना डेब्यू किया था. आज उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 15-16 साल हो चुके हैं. इन सालों में उन्होंने न केवल अपनी एक्टिंग और डांस से पहचान बनाई, बल्कि अपनी निडरता से भी लोगों को प्रभावित किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement