डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट, '370 की बिरयानी' के बाद ट्रोल हुई महिला डॉक्टर

प्रणित मोरे के शो पर विवाद थम नहीं रहा है. अब एक महिला डॉक्टर का क्लिप सामने आया है, जिसके कमेंट पर लोगों का गुस्सा भड़का है.

Advertisement
प्रणित मोरे के शो पर विवाद (Photo: Instagram @maharashtrianbhau) प्रणित मोरे के शो पर विवाद (Photo: Instagram @maharashtrianbhau)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. गुरुग्राम के हिमांशु जांगड़ा के '370 की बिरयानी' का विवाद खत्म भी नहीं हुआ था, कि क्रास कॉमेडी का एक और वीडियो वायरल होने लगा है. प्रणित के एक शो में महिला डॉक्टर ने डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट किया है. महिला का ये वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट रहा है. 

Advertisement

प्रणित के शो पर बवाल
महिला डॉक्टर मुंबई के केएम अस्पताल में काम करती है. उसने प्रणित के शो में बताया कि वो एमबीबीएस कर रही है. डॉक्टर ने बातचीत के दौरान शवों के साथ एनाटॉमी से जुड़े अपने एक्सपीरियंस पर बात की. ये भी कहा कि वो लोग डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट्स पर जोक मारते हैं. 

महिला डॉक्टर ने कहा- हम पूरा साल 1 ही बॉडी पर डिसेक्शन (अंगों को खोलकर समझना) करते हैं. उनकी रिस्पेक्ट भी करते हैं. हम पहले कसम खाते हैं. 10 लोगों का ग्रुप होता है, उसमें एक डेड बॉडी दी जाती है. इस बातचीत के दौरान प्रणित ने मस्ती में कहा तुम डॉक्टर हो या कसाई. प्रणित ने पूछा इस समय तुम लोग जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो? महिला डॉक्टर ने हंसते हुए बताया कि वो जोक मारते हैं. प्राइवेट पार्ट्स को लेकर कमेंट करते हैं. ये सुनकर प्रणित हंस पड़ते हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. यूजर्स ने महिला को डेड बॉडी को लेकर भद्दी बातें करने पर ट्रोल किया है. 

Advertisement

लोगों ने इस स्टेटमेंट को असंवेदनशील बताया है. शख्स ने लिखा- मेडिकल प्रोफेशनल के स्टूडेंट्स को ये वीडियो गलत मैसेज देता है. किसी भी डेड बॉडी का मजाक बनाना बुरी बात है. यूजर्स का कहना है इससे बॉडी डोनेट करने वालों के भरोसे पर बड़ा असर पड़ेगा. कई लोग इस बात पर नाराज हैं क्यों महिला डॉक्टर को अभी तक कॉल आउट नहीं किया गया है. जबकि 370 की बिरयानी कमेंट करने वाले हिमांशु को बुरी तरह बैकलैस झेलना पड़ रहा है. यूजर्स का कहना है ये सोसायटी के डबल स्टैंडर्ड हैं. मेल को महिला को ऑब्जेक्टिफाई करने पर सजा मिली, लेकिन उस फीमेल डॉक्टर की भद्दी बातों पर सब खामोश हैं. हिमांशु को इस कंट्रोवर्सी की वजह से पब्लिक ट्रोलिंग के अलावा नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है. 

विवाद के बाद महिला डॉक्टर ने इंस्टा पर माफी मांगी और अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया. महिला ने अपने शब्दों की जिम्मेदारी ली. दूसरी तरफ प्रणित ने भी इंस्टा अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »