मलयालम सिनेमा में काम करने को बेताब पाक एक्ट्रेस माह‍िरा खान, बैन ने बि‍गाड़ी बात

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में बैन कर दिया है. लेकिन पाकिस्तान की सुपरस्टार एक्ट्रेस माहिरा खान ने भारतीय फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है.

Advertisement
माहिरा को करना है इंडियन फिल्म (Photo: Social Media) माहिरा को करना है इंडियन फिल्म (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

पाकिस्तानी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक और भारत में भी अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस माहिरा खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई पाकिस्तानी फिल्म या ड्रामा नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा को लेकर दिया गया उनका एक बड़ा बयान है. 

दरअसल लंदन के आलीशान होटल 'द पेनिनसुला लंदन' में आयोजित प्रतिष्ठित 'ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट' के सालाना डिनर और रिसेप्शन इवेंट में माहिरा खान ने शिरकत की. इस हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान माहिरा ने इंटरनेशनल मीडिया के सामने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, खासकर साउथ के मलयालम सिनेमा की जमकर तारीफ की.  सोशल मीडिया पर माहिरा खान का यह इंटरव्यू वीडियो आते ही वायरल हो गया है और फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

मलयालम सिनेमा की कायल हुईं माहिरा खान
लंदन में आयोजित इस शानदार रिसेप्शन के दौरान जब माहिरा खान मीडिया से मिलीं, तो भारतीय फिल्मों का जिक्र आते ही उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली. माहिरा ने बिना किसी हिचकिचाहट के मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना गहरा प्यार और सम्मान जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह मलयालम सिनेमा की बहुत बड़ी फैन हैं और वहां जिस तरह की फिल्में बनाई जा रही हैं, वह वाकई काबिलेतारीफ है.

दक्षिण एशिया का सबसे बेहतरीन सिनेमा
माहिरा खान ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मलयालम सिनेमा की तुलना बाकी फिल्म इंडस्ट्रीज से भी की. उनका मानना है कि कहानियों के मामले में, स्क्रीनप्ले के स्तर पर और ओवरऑल फिल्म मेकिंग की क्वालिटी को देखा जाए, तो इस वक्त मलयालम सिनेमा पूरे साउथ एशिया में सबसे बेहतरीन काम कर रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वहां का कंटेंट बेहद मजबूत और रियलिस्टिक होता है.

Advertisement

इंटरव्यू के दौरान माहिरा खान ने अपनी एक पुरानी हसरत को दोबारा दोहराया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मलयालम फिल्में देखना ही पसंद नहीं करतीं, बल्कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि उन्हें कभी किसी मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिले. 

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के इस सालाना डिनर से माहिरा खान का यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया. भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के सिनेमा प्रेमी इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि आपको बता दें कि 2025 के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर्स के न सिर्फ इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बैन हुए बल्कि इंडिया में सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है. ऐसे में माहिरा को मलयालयम फिल्म में काम करने के लिए इंतजार ही करना पड़ेगा. अब कब तक ये कोई नहीं जानता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »