नशे में झूमती दिखीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर! कैमरे पर लड़खड़ाई जुबान, यूजर्स बोले- ओवरडोज...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो कथित तौर पर नशे में दिखाई दे रही हैं. कुछ यूजर्स ने वीडियो को ओवरडोज बताया तो कुछ ने उनकी आलोचना की है.

Advertisement
ट्रोल्स के निशाने पर हानिया आमिर (Photo: Social Media) ट्रोल्स के निशाने पर हानिया आमिर (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर चर्चा में हैं. इंटरनेट पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो नशे में दिख रही हैं. हानिया आमिर को ऐसे हाल में देखकर फैंस शॉक्ड हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि हानिया कैमरे पर ऐसे बिहेव कर सकती हैं.

हानिया आमिर क्यों हुईं ट्रोल?
वीडियो में हानिया का हेयरस्टाइल तैयार किया जा रहा है. वो स्टाइलिस्ट को कहती हैं उनके बाल ठीक करें. विग उनके सिर पर रखें. उन्हें फन की फीलिंग दें. वो अपने असली बाल छिपाने और नकली बालों से उन्हें ड्रामैटिक लुक देने को कहती हैं. एक्ट्रेस हैलोवीन सेलिब्रेट करती हैं. वीडियो में बोलते वक्त हानिया की जुबान लड़खड़ाती है. वो बोलते हुए नींद में नजर आती हैं. वो फन मोड में हैं. फैंस का कहना है वो नशे में हैं. हानिया नशे में हैलोवीन के लिए एक्साइटेड होते हुए दिखती हैं.

Advertisement

हानिया का ऐसा बर्ताव देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है. किसी ने कहा- ये ओवरडोज का कमाल है. एक यूजर ने कहा- ये लोग बनेंगे देश की लड़कियों के आइडल. किसी ने लिखा- आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. हालांकि फैंस का अलग ही रिएक्शन है. उनका कहना है वो हानिया को अब भी उतना ही प्यार करते हैं. हानिया का ये वीडियो लेटेस्ट है या पुराना है, इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं है. मगर इतना जरूर है हानिया के इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

हानिया उन पाकिस्तानी हसीनाओं में शुमार हैं, जिनके इंडिया में भी फैंस हैं. वो पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में शुमार की जाती हैं. एक्ट्रेस ने पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में दिलजीत दोसांझ संग काम किया है. ये मूवी भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह से इंडिया में रिलीज नहीं हो पाई थी. इसे केवल विदेशी बाजारों में रिलीज किया गया था.

Advertisement

हानिया ने हिट पाकिस्तानी शोज 'कभी मैं कभी तुम', 'मेरे हमसफर', 'इश्किया', और 'मुझे प्यार हुआ था' में काम कर लोगों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »