Actress Dances on Islamic Naat: मस्जिद में मॉडलिंग और डांस, भड़की एक्ट्रेस बोलीं- कब्र में जवाब देना

लाहौर फैशन वीक में 'नात' पर मॉडल्स के रैंप वॉक करने पर विवाद खड़ा हो गया है, जिस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान ने कड़ी नाराजगी जताई है. इस्लामिक भावनाओं को ठेस पहुंचने के बाद इस घटना की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है.

Advertisement
फैशन शो में इस्लामिक नात पर डांस करने पर मचा बवाल (Photo: Social Mediia) फैशन शो में इस्लामिक नात पर डांस करने पर मचा बवाल (Photo: Social Mediia)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

पाकिस्तान कहने को तो एक इस्लामिक देश है. लेकिन हाल ही में लाहौर में आयोजित 'लाम फैशन वीक' (Laam Fashion Week) के फिनाले में खुलेआम इस्लाम धर्म का मजाक बनाया गया. इस हरकत से पाकिस्तान में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. फैशन शो के दौरान पाकिस्तानी मॉडल्स और एक्ट्रेसेस इस्लामिक 'नात' (पैगंबर मोहम्मद साहब की प्रशंसा में गाई जाने वाली नज्म/कविता) की धुन पर रैंप वॉक करती हुई नजर आईं, जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं.  

Advertisement

इस घटना को इस्लामिक आस्था और धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंचाना माना जा रहा है. इस्लामिक नात पर रैंप वॉक करने और डांस करने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मिशी खान काफी ज्यादा नाराज हैं. उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है. मिशी खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इस्लाम का मजाक उड़ाने पर फैशन शो में शामिल लोगों को लताड़ती हुई नजर आ रही हैं. 

क्या बोलीं मिशी खान?

मिशी खान गुस्से में बोलीं- मुझे बहुत दुख और अफसोस हुआ है. लाहौर में हुए 'लाम फैशन वीक' के फिनाले में एक नात, जो एक कलाम है- 'ये सब तुम्हारा करम है आका' पर रैम्प वॉक की गई. इसे कोक स्टूडियो में आबिदा परवीन साहिबा ने पढ़ा था. उनसे पहले भी कई लोगों ने इसे पढ़ा है. आप लोग इसे फैशन शो के फिनाले में एंडिंग के तौर पर यूज कर रहे हैं. 

Advertisement

 


'आप लोगों को थोड़ी बहुत समझ है या नहीं और नात पर इफ्फत उमर (पाकिस्तानी एक्ट्रेस) डांस कर रही हैं. मैं भी आप लोगों की तरह शोबिज में हूं. शायद मैं आपसे ज्यादा गुनहगार हूं. ये कहा जाता है कि ये सब चीजें पर्सनल होती हैं. हर किसी को अपनी कब्र में जवाब देना है. लेकिन आप एक इस्लामिक कलाम को फैशन इवेंट में इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. 

 

मस्जिदों में मॉडलिंग करने पर भड़कीं मिशी खान

मिशी खान ने ये भी बताया कि पाकिस्तान में मस्जिदों में भी मॉडल्स रैम्प वॉक कर रही हैं, जिसके वो सख्त खिलाफ हैं. इस बारे में मिशी खान बोलीं-  इसी तरह मॉडल्स मस्जिदों में जाकर मॉडलिंग करती हैं और पीछे कुरान की आयतें (कुरान में लिखी हुई दुआएं) लिखी होती हैं. ये सब क्या है? आप लोगों में दिमाग है या नहीं. 

'माना कि हम लोग एक बिजनेस में हैं, लेकिन आप लोग हमारे धर्म को गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकते. इस्लाम का मजाक न बनाएं. अगर हम इस शोबिज बिजनेस में हैं, तो वो हमारी चॉइस है. हर किसी ने अपनी कब्र में जवाब देना है.'

 

पाकिस्तान की आवाम भी एक्ट्रेस मिशी खान की बातों पर सहमती जता रही है. एक यूजर ने लिखा- आप बिल्कुल सही कह रही हैं. हर चीज फन नहीं होती है. दूसरे ने लिखा-आपके लिए इज्जत बढ़ गई है. वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »