'4 घंटे का पति नहीं चाहिए' बोलीं पाक एक्ट्रेस, सास-ससुर ने बर्बाद की ज‍िंदगी, हुईं परेशान

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और होस्ट नबीहा अली खान ने जबसे शादी रचाई है, तभी से पति और ससुरालवालों संग उनकी अनबन चल रही है. नबीहा कई दफा टॉक शोज में ये कह चुकी हैं कि उनके ससुरालवाले उनपर जुल्म करते हैं. अब उन्होंने सास-ससुर को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

Advertisement
सास-ससुर से परेशान पाक हसीना (Photo: Instagram @dr.nabihaalikhan) सास-ससुर से परेशान पाक हसीना (Photo: Instagram @dr.nabihaalikhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

पाकिस्तान की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और होस्ट डॉ. नबीहा अली खान अपने बेबाकपन के लिए जाती हैं. लंबे समय से नबीहा अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर चर्चा में हैं. अब उन्होंने पति संग बिगड़े रिश्तों का जिम्मेदार अपने सास-ससुर को बताया है. 

सास-ससुर पर भड़कीं नबीहा

नबीहा का एक टॉक शो से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सास-ससुर पर भड़ास निकलाती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने सास-ससुर पर आरोप लगाया है कि उन्हीं की वजह से उनका घर टूट रहा है. नबीहा वीडियो में कहती दिखीं- ये लोग मेरा घर तोड़ रहे हैं. ये लोग मेरे शौहर पर कब्जा करके बैठे हुए हैं. मेरे शौहर को मेरे पास नहीं आने देते.

Advertisement

'मेरा पति सारा दिन अपने मां-बाप के कदमों में बैठा रहता है. वो मुझे बिल्कुल भी टाइम नहीं देता. मुझसे कहता है मैं रात को आऊंगा और सुबह को निकल जाऊंगा.'

नबीहा रोते हुए बोलीं- मुझे 4 घंटे का शौहर नहीं चाहिए. मैं चाहती हूं कि मेरा पति मुझे अपने साथ रखे. मैं उसके साथ रहना चाहती हूं. इतना तमाशा कर रखा है और सारा इल्जाम मेरे ऊपर लगा देते हैं. 

'मैं रिलेशनशिप एक्सपर्ट हूं, मैं लोगों को बताती हूं कि उन्हें क्या करना चाहिए. मगर इन लोगों ने तो पूरे मुल्क में मेरा ही तमाशा बना दिया. मेरा घर बसने दो. वरना मैं आपके दरवाजे के बाहर आकर अपनी जान दे दूंगी. आपका बेटा भी आजाद हो जाएगा. आप अगर मेरा घर तोड़ेंगे तो मैं भी यही करूंगी. 

तलाक चाहती थीं नबीहा

नबीहा अली ने साल 2025 में अपने दोस्त हारिस खोखर संग शादी रचाई थी. मगर शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुरालवालों संग उनकी अनबन शुरू हो गई थी. एक इंटरव्यू में नबीहा ने कहा था कि शादी के बाद रोज-रोज की लड़ाइयों से परेशान होकर वो पति संग तलाक लेने का सोचने लगी थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement