'मेरा अबॉर्शन करवाया था', PAK क्रिकेटर पर EX वाइफ का आरोप, बोलीं- ये हत्यारा है...

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने कंटेंट क्रिएटर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी दी. ऐसे में क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

Advertisement
शादी करके विवादों में घिरे इमाद वसीम (Photo: Instagram @kapacious_f9) शादी करके विवादों में घिरे इमाद वसीम (Photo: Instagram @kapacious_f9)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम इस समय हेडलाइन्स में हैं. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नायला राजा से दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया है. उनके वेडिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

इमाद वसीम ने की दूसरी शादी

इमाद वसीम ने दूसरी शादी करने की वजह भी बताई है. क्रिकेटर ने बताया कि उनकी पहली शादी कामयाब नहीं हो पाई, जिसकी वजह से उन्होंने जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा. क्रिकेटर ने पोस्ट में बताया कि अब उन्होंने नायला राजा से शादी कर ली है. वो सुकून, शांति और इज्जत के साथ जिंदगी जीना चाहते हैं.  

Advertisement

क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का आरोप

इमाद की अनाउंसमेंट पोस्ट के बाद क्रिकेटर की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिकेटर की शादी का वीडियो शेयर दिया. वेडिंग वीडियो में इमाद और नायला सेलिब्रेशन मोड में दिखाई दे रहे हैं. दोनों केक काटते हुए देखे जा सकते हैं. वीडियो शेयर करते हुए इमाद की एक्स वाइफ ने उनकी नई बेगम को उनका घर तोड़ने का जिम्मेदार बताया. 

 

इमाद की एक्स वाइफ ने पोस्ट में लिखा- अब सबने सबूत देख लिया है कि इस घर तोड़ने वाली ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. धोखेबाज का भी असली चेहरा आखिरकार सबके सामने आ गया है. अब मुझे अपने बच्चों के लिए और उस हर तकलीफ के लिए न्याय चाहिए जिससे हमें गुजरना पड़ा है. 

Advertisement

 


इमाद वसीम की एक वाइफ सानिया ने एक दूसरी पोस्ट में क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सानिया ने लिखा- दिसंबर 2023 में, उसने लाहौर में मेरा अबॉर्शन करवाया था. वो एक हत्यारा है और मेरे पास एक वीडियो है जो इसे साबित करता है. उसने मुझे धोखा दिया है. सानिया अशफाक की पोस्ट पर फैंस उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं और क्रिकेटर इमाद वसीम को जमकर फटकार रहे हैं. 

 


 

इमाद वसीम की बात करें तो वो एक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं. वो 2015 से 2024 तक पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे. उन्हें टी20 स्पेशलिस्ट भी माना जाता है. इमाद वसीम ने अगस्त 2019 में सनिया अशफाक से शादी की थी. 6 साल बाद दोनों ने अलग हो गए. इस शादी से उनके 3 बच्चे भी हैं.  वहीं, अब इमाद ने कंटेंट क्रिएटर नायला राजा से दूसरा निकाह कर लिया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »