मिर्जापुर का भौकाल, बैकफुट पर आईं बड़ी फिल्में? अमेजन ने दी फेस्टिव रिलीज

मिर्जापुर की बात करें तो शो ने दर्शकों के लिए उत्साह की एक नई लहर पैदा कर दी है, क्योंकि इसकी रिलीज तारीख की घोषणा हाल ही में की गई थी. निसंदेह, शो के फैनडम ने इसे आज एक ब्रांड बना दिया है.

Advertisement
मिर्जापुर 2 का पोस्टर मिर्जापुर 2 का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों में लटके ताले के बाद से, सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैक टू बैक काफी कंटेंट रिलीज किया गया है. मिर्जापुर के लिए दर्शकों के प्यार और सीजन 1 के बाद अगले सीजन के इंतजार ने इसे अपने आप ही चर्चा में बनाए रखा है. साल 2020 में मिर्जापुर का सीजन 2 दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा इंतजार वाला कंटेंट रहा है.

Advertisement

23 अक्टूबर को रिलीज होने वाले मिर्जापुर के दूसरे सीजन को सोलो रिलीज के साथ-साथ फेस्टिव रिलीज भी मिल रही है. ओटीटी प्लेटफार्मों द्वारा अमेजन प्राइम वीडियो पर मिर्जापुर की रिलीज को लेकर काफी ध्यान दिया जा रहा है. गौर करने की बात ये है कि कई बड़ी फिल्में जो ऑनलाइन रिलीज के लिए निर्धारित की गई थीं, जैसे कि लक्ष्मी बॉम्ब, वह मिर्जापुर के साथ एक ही दिन पर रिलीज से दूरी बना रहे है.

मिर्जापुर की बात करें तो शो ने दर्शकों के लिए उत्साह की एक नई लहर पैदा कर दी है, क्योंकि इसकी रिलीज तारीख की घोषणा हाल ही में की गई थी. निसंदेह, शो के फैनडम ने इसे आज एक ब्रांड बना दिया है. यही वजह है कि इस शो को एक विशेष अकेली रिलीज और ऐसे वक्त में फेस्टिव रिलीज मिल रही है जहां अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म ने एक साथ कई कंटेंट ड्राप कर दिया है.

Advertisement

2018 में आया था पहला सीजन

शो के हर पहलू ने ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है- शो के हर किरदार, कहानी और हर सेकंड को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया है. अली फजल, पंकज त्रिपाठी के गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर के पहले सीजन को 2018 के नवंबर में रिलीज किया गया था और उनका बेहतरीन काम को देखने के बाद दर्शकों के होश उड़ गए थे.

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »