एक्ट्रेस के धार्मिक आचरण... कपड़ों पर मौलाना ने उठाए सवाल, अब खुद गंभीर आरोपों में गिरफ्तार!

नाजरिया नाजिम कौन हैं? एक्ट्रेस की ड्रेस पर टिप्पणी करने वाले मौलाना मुहम्मद नियास जुहारी POCSO केस में गिरफ्तार. जानें नाजरिया का फिल्मी करियर और पूरा विवाद.

Advertisement
नाजरिया पर बयान, अब खुद गिरफ्तार! (Photo: Screengrab) नाजरिया पर बयान, अब खुद गिरफ्तार! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

केरल के इस्लामिक गुरु मुहम्मद नियास जुहारी, जिन्हें उस्ताद मुहम्मद नियास के नाम से भी जाना जाता है, गिरफ्तार हो गए हैं. उन पर 16 साल की नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण का आरोप है. POCSO एक्ट के तहत दर्ज इस मामले में गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है, जब मौलाना हाल ही में मलयालम एक्ट्रेस नाजरिया नाजिम के कपड़ों पर टिप्पणी करके सुर्खियों में आए थे.

Advertisement

दरअसल, दुबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान नाजरिया की ड्रेस को लेकर मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. 28 अक्टूबर को हुए इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस अपनी आने वाली तमिल फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने पीले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी. नाजरिया अभिनेता फहद फासिल की पत्नी हैं.

नाजरिया के कपड़ों पर मौलाना ने उठाए थे सवाल

वायरल वीडियो में मौलाना नाजरिया को मुस्लिम फिल्म एक्ट्रेस बताते हुए उनके पहनावे को 'अनुचित' करार देते नजर आए. उन्होंने एक्ट्रेस के पति और फिल्म इंडस्ट्री से उनके जुड़ाव पर भी टिप्पणी की.

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर जुहारी ने सवाल उठाया कि आखिर एक्ट्रेस के धार्मिक आचरण का क्या मतलब है? उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को धार्मिक बातें समझाने की तुलना एक ऐसे शख्स को समझाने से की, जो नशे में धुत हो और जिसे शराब पीने से पहले 'बिस्मिल्लाह' पढ़ने की सलाह दी जा रही हो.

Advertisement

मौलाना ने नाजरिया के कदम को गलत बताया. हालांकि, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि मुस्लिम अभिनेत्रियों के कपड़ों पर ही सवाल क्यों उठाए जाते हैं, जबकि पुरुष कलाकारों के धार्मिक कर्तव्यों को लेकर ऐसी चर्चा नहीं होती.

अब नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तारी

नाजरिया के पहनावे पर बयान देकर चर्चा में आए जुहारी की मुश्किलें अब काफी बढ़ गई हैं. 34 वर्षीय मौलाना को रविवार को 16 साल की लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया.

जुहारी केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा स्थित हबीबिया इस्लामिक अकादमी के निदेशक हैं. पुलिस के मुताबिक, लड़की की दादी अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत पाने के लिए मौलाना के पास पहुंची थीं.

आरोप है कि जुहारी ने परिवार को बताया कि दादी पर किसी बुरी आत्मा का असर है और उन्हें इससे छुटकारा दिलाने के लिए शुद्धिकरण की रस्म करनी होगी. पुलिस का दावा है कि इसी बहाने उसने परिवार का भरोसा जीता और कथित तौर पर कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालेगी पुलिस

मामले की जांच कर रही पुलिस को शक है कि आरोपी ने अन्य नाबालिगों को भी निशाना बनाया हो सकता है. जांच अधिकारी उसके मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें और संभावित अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके.

Advertisement

इसके अलावा, कोल्लम जिले में संचालित इस्लामिक शिक्षण संस्थान से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी अदालत में साबित नहीं हुए हैं.

कौन हैं नाजरिया नाजिम

नाजरिया नाजिम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. 20 दिसंबर 1994 को केरल के तिरुवनंतपुरम में जन्मीं नाजरिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी एंकर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने 2006 में फिल्म ‘पलुंकु’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा. ‘नेरम’, ‘राजा रानी’, ‘ओम शांति ओशाना’ और ‘बैंगलोर डेज’ जैसी फिल्मों ने उन्हें साउथ की पॉपुरलैरिटी दिलाई. 

साल 2014 में उन्होंने मलयालम एक्टर फहद फासिल से शादी की. शादी के बाद फिल्मों से कुछ समय दूर रहने के बाद उन्होंने 2018 में फिल्म ‘कूड़े’ से वापसी की. अभिनय के साथ-साथ वह फिल्म प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं और मलयालम सिनेमा में अपनी खास पहचान रखती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »