Film Wrap: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन

सोमवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी कुछ हुआ. दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. हेमा मालिनी ने इस अवॉर्ड को रिसीव किया, जो एक इमोशनल मोमेंट भी रहा. वहीं FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगाया.

Advertisement
धर्मेंद्र को मिला सम्मान, रणवीर पर लगा बैन (Photo: Screengrab/IMDb) धर्मेंद्र को मिला सम्मान, रणवीर पर लगा बैन (Photo: Screengrab/IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST

मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है. सोमवार का दिन भी कुछ ऐसा ही बीता. कई सारी बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. दिल्ली में पद्म अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था, जहां दिवंगत लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनका ये अवॉर्ड हेमा मालिनी ने रिसीव किया.

वहां बेटी अहाना भी पहुंची थीं. दोनों अवॉर्ड पाकर बेहद इमोशनल हो गए. वहीं रणवीर सिंह के खिलाफ FWICE ने एक बड़ा फैसला लिया. डॉन 3 फिल्म से उनके अचानक बाहर होने के कारण, फेडरेशन ने एक्टर को बैन कर दिया है. उनपर बैन तबतक नहीं हटेगा, जबतक फरहान अख्तर और रणवीर के बीच का मामला सुलझ नहीं जाएगा. 

Advertisement

दोस्तों संग सलमान खान का प्राइवेट डिनर, इंटरनेट पर Leak हुआ वीडियो, गुस्से में फैंस

सलमान खान के प्राइवेट डिनर का वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है, जिससे उनके फैंस गुस्से में हैं. फैंस और यूजर्स वीडियो लीक करने वाले के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ा महंगा! FWICE ने लगाया इंडस्ट्री में बैन, एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दिया है. एक्टर के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए गए हैं. इसका कारण फिल्म डॉन 3 अचानक छोड़ना बताया जा रहा है.

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, हेमा ने किया रिसीव, रो पड़ी बेटी अहाना

Advertisement

धर्मेद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया. इस अवसर पर हेमा मालिनी और उनकी बेटी अहाना भावुक हो गईं.

आशुतोष राणा ने पत्नी रेणुका शहाने संग दोबारा रचाई शादी, बेटों ने देखी रस्म, हुए भावुक

बॉलीवुड के आदर्श कपल Ashutosh Rana और Renuka Shahane ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में मनाई. दोनों ने एक बार फिर शादी रचाई और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.

भोजपुरी हसीना संग 'नॉटी' हुए अक्षय कुमार! मटकाई कमर, वेलकम टू द जंगल का गाना रिलीज

Akshay Kumar की फिल्म Welcome to the Jungle का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया है. गाने में अक्षय कुमार, Akshara Singh के साथ देसी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. उनका भोजपुरिया लुक और मजेदार स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement