Film Wrap: कौन हैं अनिल कपूर के होने वाले दामाद करण? सेट पर की शगुफ्ता अली ने वापसी

फिल्म रैप के जरिए जानिए शनिवार के दिन फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास.

Advertisement
अनिल कपूर अनिल कपूर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:53 PM IST

फिल्म रैप के जरिए जानिए शनिवार के दिन फिल्म, टीवी, बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या रहा खास. बता दें कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वह बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी रचाने जा रही हैं. वहीं, शगुफ्ता अली कुछ समय पहले आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, अब उन्होंने फिल्म के सेट पर वापसी की है. 

Advertisement

पहली प्रेग्नेंसी में करीना कपूर को सता रहा था किस चीज का डर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
करीना के मुताबिक, उनकी पहली प्रेग्नेंसी दूसरे के मुकाबले आसान और रिलैक्सड रही थी. करीना कपूर खान ने बुक प्रेग्नेंसी बाइबिल में अपने डर के बारे में बताया है. करीना के मुताबिक, पहली प्रेग्नेंसी के वक्त उन्हें बस एक बात का डर था, वो क्या चीज थी चलिए जानते हैं. 

फराह खान ने आज तक गोविंदा को नहीं किया कोरियोग्राफ, बताई वजह
एक्टिंग के साथ वे एक बेहतरीन डांसर भी हैं. बॉलीवुड के कई कोरियोग्राफर्स ने चीची संग काम किया है, लेकिन फराह खान एक ऐसी कोरियाग्राफर रही हैं, जिन्होंने गोविंदा को कभी कोरियोग्राफ नहीं किया. हाल ही में दोनों एक ही शो पर साथ नजर आए. दोनों ने आजतक एक-दूसरे के साथ काम क्यों नहीं किया इस पर फराह खान ने खुलकर बताया.

Advertisement

कौन हैं अनिल कपूर के होने वाले दामाद करण बूलानी? रिया कपूर से कर रहे शादी
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर आज अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी करने जा रही हैं. खबर है कि दोनों अनिल के जुहू स्थित घर में इंटिमेट सेरेमनी में शादी करेंगे. इस शादी में दोनों के परिवार के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे. 

Rhea Kapoor की शादी में पहुंच रहे मेहमान, नजर आए खुशी-अर्जुन कपूर, Photos
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मुंबई के जुहू स्थित घर में रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी करेंगी. शादी की तैयारियां हो चुकी हैं और अब एक के बाद एक गेस्ट्स भी आने शुरू हो चुके हैं. 

जब सोनम कपूर ने बहन रिया की बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग क्रैश की पहली डेट
करण बूलानी और सोनम कपूर के बीच अच्छा बॉन्ड है. दोनों के बीच खूब मस्ती मजाक भी होता है. तभी तो सोनम कपूर ने रिया और करण की पहली डेट को क्रैश कर दिया था. इसका खुलासा किसी और ने नहीं खुद करण बूलानी ने सोशल मीडिया पर किया. करण का इंस्टा पर 9 जून 2020 का पोस्ट है जहां उन्होंने रिया और सोनम संग एक फोटो शेयर की है. 

Advertisement

आर्थिक तंगी के बाद मिला काम, फिल्म के सेट पर पहुंचीं शगुफ्ता अली
एक्ट्रेस शगुफ्ता अली पिछले दिनों चर्चा में आई हुई थीं, लेकिन अब वह फिल्म के सेट पर स्पॉट हुई हैं. इन्होंने दो दिन एक फिल्म की शूटिंग के लिए दिए हैं. एक पुराने साथी ने शगुफ्ता अली को फिल्म ऑफर की थी, जिसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पूरी की है. पिछले दिनों शगुफ्ता अली काम न मिलने और आर्थिक तंगी से गुजरने के चलते सुर्खियों में आई हुई थीं.

2 साल बाद सिद्धार्थ संग बिग बॉस में जाने को लेकर एक्साइटेड शहनाज, कही ये बात
शहनाज गिल ने फैंस से उन्हें मिले प्यार का शुक्रिया अदा किया है. वे कहती हैं- जिस तरह का प्यार और सपोर्ट सिडनाज फैंस ने दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं. शो का फिर से हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं. सभी जोड़ियों और करण सर से मिलने को लेकर मैं एक्साइटेड हूं. 

बिकिनी टॉप में मौनी रॉय का गॉर्जियस लुक, वायरल हुई मालदीव वेकेशन की फोटोज
नागिन फेम टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय दोस्तों के साथ मालदीव वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं. मालदीव से मौनी ने कई ग्लैमस तस्वीरें साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस को देख उनसे नजर हटाना मुश्क‍िल है. एक तरफ समंदर का नीला पानी और दूसरी तरफ मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रहा है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »