गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं नोरा फतेही ने अपने विवादित गाने को लेकर लिखित माफी मांग ली है.
'सरके चुनर' विवाद: संजय दत्त के बाद नोरा ने मांगी माफी, बोलीं- भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था
नोरा फतेही ने सॉन्ग 'सरके चुनर' विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखित में माफीनामा दिया है. एक्ट्रेस का कहना है उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. इस मामले में संजय दत्त पहले ही माफी मांग चुके हैं.
200 करोड़ पार गई अक्षय की फिल्म भूत बंगला, एकता कपूर ने डायरेक्टर को दिया क्रेडिट, बोलीं- आभारी हूं
फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर एक सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई है. ऐसे में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने डायरेक्टर प्रियदर्शन को एक खूबसूरत का पोस्ट डेडीकेट करने के साथ-साथ उन्हें करियर की सबसे बड़ी हिट देने के लिए धन्यवाद कहा है.
साई पल्लवी को हो गया था एहसास? फिल्म एक दिन में हुईं मिसकास्ट, आमिर को बताया मगर नहीं बनीं बात
साई पल्लवी और जुनैद खान यूट्यूब पर आपस में बातचीत करने बैठे थे. . इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों फिल्म एक दिन साइन की और इसे शूट करते वक्त आमिर को बताया कि वो क्यों इसमें गलत कास्ट की गईं.
33 साल बड़े एक्टर संग उर्वशी का रोमांस, ट्रोल हुए एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण, सपोर्ट में उतरीं एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला को पिछले साल एक गाने के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया, क्योंकि उसमें उनके और नंदमुरी बालकृष्ण के स्टेप्स काफी अजीब थे. अब एक्ट्रेस ने काफी समय बात इस पूरे विवाद पर बात की है.
अक्षय कुमार ने क्यों कराई आंखों की सर्जरी? शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे हॉस्पिटल
अक्षय कुमार ने अनीस बज्मी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा करने के बाद मुंबई में आंखों की रोशनी ठीक करवाने के लिए एक छोटी सी सर्जरी करवाई.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क