Film Wrap: अमिताभ ने पान मसाला एड को कहा अलविदा, आर्यन की वजह से उड़ी हुई है शाहरुख की नींद 

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आर्यन खान अभी भी बाद मुद्दा बने हुए हैं. आर्यन की जमानत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, तो वहीं उनके पिता शाहरुख खान को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी हैं. दूसरे तरफ अमिताभ बच्चन ने आज अपना 79वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी को देखते हुए पान मसाला के विज्ञापन से अमिताभ ने अपना नाम वापस ले लिया. आइए बताते हैं सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट जगत में क्या-क्या हुआ.

Advertisement
अमिताभ बच्चन, आर्यन खान, शाहरुख खान अमिताभ बच्चन, आर्यन खान, शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में आर्यन खान अभी भी बाद मुद्दा बने हुए हैं. आर्यन की जमानत को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, तो वहीं उनके पिता शाहरुख खान को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी हैं. दूसरे तरफ अमिताभ बच्चन ने आज अपना 79वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया. कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी को देखते हुए पान मसाला के विज्ञापन से अमिताभ ने अपना नाम वापस ले लिया. बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां अपनी सीक्रेट शादी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं. आइए बताते हैं सोमवार के दिन एंटरटेनमेंट जगत में क्या-क्या हुआ. 

Advertisement

नुसरत जहां की हो गई दूसरी सीक्रेट वेडिंग? यश को कहने लगीं हसबेंड, शेयर की PHOTOS

एक्ट्रेस-पॉलिटीशियन नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं. एक्ट्रेस अपनी मैरिज को लेकर लोगों ने निशाने पर थीं मगर अब वे अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई भी सस्पेंस नहीं रखना चाहतीं. हसबेंड यश देशगुप्ता के जन्मदिन के मौके पर नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर उन्हें हसबेंड कह कर संबोधित किया है और सेलिब्रेशन के दौरान की कुछ झल्कियां भी शेयर की हैं.

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला ब्रांड का एड छोड़ा, पूरी फीस भी लौटाई... हो रहे थे ट्रोल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ समय पहले एक पान मसाला एड करने के चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए थे और उन्हें इस एड को करने के लिए काफी टारगेट किया गया था. एक्टर ने इस पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी मगर अब इस मामले में अमिताभ बच्चन ने एक्शन ले लिया है. उन्होंने इस एड से अपना नाम वापस ले लिया है. एक्टर ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि इससे नई पीढ़ी को पान मसाला का सेवन करने के लिए मोटिवेशन ना मिले. उन्होंने इस विज्ञापन के लिए मिली फीस भी वापस कर दी है.

Advertisement

Bigg Boss 15 में टूटीं रोमांस की हदें, कैमरे के सामने इंटीमेट हुए माइशा-ईशान, किया Kiss

प्यार, इश्क और रोमांस...बिग बॉस के हर सीजन में देखने को मिलता है. शो में हर बार कंटेस्टेंट्स की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती हुई देखी गई है. लेकिन बिग बॉस 15 पहला ऐसा सीजन है, जहां दोस्ती होने से पहले ही घर के दो कंटेस्टेंट्स माइशा अय्यर और ईशान सहगल को पहले ही हफ्ते में एक दूसरे से प्यार हो गया है. 

बेटे Aryan Khan के जेल जाने से उड़ी हुई है Shah Rukh Khan की नींद, सता रही भविष्य की चिंता

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं. कोर्ट में आर्यन खान की जमानत की याचिका को तीन बार खारिज किया जा चुका है. अब बुधवार, 13 अक्टूबर को एक बार फिर आर्यन की जमानत की सुनवाई होनी है. इस बार उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच खबर आ रही हैं कि पिता शाहरुख खान, बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं. 

Hum Do Humare Do Trailer: कृति सेनन के लिए मां-बाप को गोद लेंगे राजकुमार राव, दिखेंगे मजेदार ट्विस्ट्स

'प्यार और परिवार के लिए सब जायज है....' बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'हम दो हमारे दो' में यही मंत्रा अपनाते हुए दिखाई देंगे. हम दो हमारे दो का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर में राजकुमार राव और कृति सेनन की जबरदस्त केमिस्ट्री फैंस के दिलों को जीत रही है. ट्रेलर में दिल को छू लेने वाले कई मजेदार मोमेंटस दिखाए गए हैं, जो फिल्म के शानदार होने की ओर ईशारा कर रहे हैं. राजकुमार राव अपनी लेडी लव यानी कृति सेनन को इंप्रेस करने के लिए फिल्म में एक अनोखी जद्दोजहद में लगे हुए नजर आएंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »