शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, समय रैना ने खुशी जताई, वीर दास बोले- तुम कमाल के बच्चे हो

NEET-UG से जुड़ी चिंताओं समेत परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर GEN-Z और राजनीतिक दबाव के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया. इस पर समय रैना और वीर दास का रिएक्शन आया है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले समय रैना और वीर दास (Photo: Screengrab) धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले समय रैना और वीर दास (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही देर बाद, कॉमेडियन समय रैना ने सोशल मीडिया पर NEET एग्ज़ाम पेपर लीक के ख़िलाफ विरोध कर रहे छात्रों को बधाई दी. समय ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरीज़ में लिखा, 'छात्रों की हिम्मत और बढ़े.'

इससे पहले भी, समय ने कथित NEET पेपर लीक को लेकर विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया था. एक इंस्टाग्राम स्टोरी में रैना ने कहा कि छात्र बेहतर शिक्षा प्रणाली के हकदार हैं और हालात बिगड़ने से पहले उनकी बात सुनी जानी चाहिए.

Advertisement

उन्होंने लिखा, 'छात्र बस बेहतर शिक्षा प्रणाली और जवाबदेही चाहते हैं. बातचीत करके और चीजों को सुलझाना इतना मुश्किल क्यों है, बजाय इसके कि हालात इतने बिगड़ जाएं?' इसके बाद उन्होंने कहा, 'ज़्यादातर छात्रों के लिए ये परीक्षाएं ही उनके और उनके परिवारों के लिए बेहतर जिंदगी बनाने का एकमात्र ज़रिया हैं. मुझे उम्मीद है कि सभी छात्रों की बात सुनी जाएगी और इससे कोई ठोस नतीजा निकलेगा.'

समय रैना के अलावा, शबाना आजमी, रितेश देशमुख, सलमान खान, प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, वीर दास और प्रीति जिंटा जैसी कई अन्य हस्तियों ने भी राष्ट्रीय राजधानी में विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया था.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर बोले थे दिपके
इससे पहले, 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' के साथ बातचीत में, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अभिजीत दिपके ने उन कॉमेडियन्स के बारे में बात की जिन्हें देखना उन्हें पसंद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में शामिल होने के बारे में सोचेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में नहीं जाऊंगा. मुझे यह पसंद नहीं है. क्योंकि इसमें यह सोच होती है कि 'हम क्यों लड़ें? हमें आसान रास्ता अपनाना चाहिए और बाहर निकल जाना चाहिए'. आप बाहर निकल पाएंगे क्योंकि आप प्रिविलेज्ड (सुविधा-संपन्न) हैं.'

वीर दास का भी आया रिएक्शन
वीर दास ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह बात शेयर की और छात्रों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'आप लोगों ने उस किताब के एक छोटे से वाक्य के एक शब्द को फिर से बहाल किया है, जिसे हम सभी ने स्कूल में पढ़ा था और भूल गए थे. प्यारे बच्चों, अब आगे चाहे जो भी हो, आप जीत गए हैं. अब जल्दी कीजिए और जश्न मनाइए.'

Advertisement

CJP के अभिजीत दिपके ने भी विरोध प्रदर्शन वाली जगह से प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमने कर दिखाया। हमने यह कर दिखाया है. दुनिया झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »