3 दिन तक चला ऑडिशन, फिर मेकर्स ने कर दी 'ओछी डिमांड', एक्ट्रेस को लगा सदमा, महीनों कमरे में रही बंद

बिग बॉस मराठी 6 फेम रेवा कौरासे ने कास्टिंग काउच का दर्द साझा किया. उन्होंने बताया कि साउथ फिल्म के लिए ऑडिशन और साइनिंग अमाउंट मिलने के बाद उनसे कॉम्प्रोमाइज की मांग की गई. एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ दी और खुद टिकट लेकर घर लौट आईं.

Advertisement
रेवा को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी (Photo: Instagram @reva_kaurase) रेवा को झेलनी पड़ी थी शर्मिंदगी (Photo: Instagram @reva_kaurase)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

'बिग बॉस मराठी 6' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रेवा कौरासे ने अपने करियर का एक ऐसा दर्दनाक किस्सा सुनाया है, जिसे याद कर आज भी वो भावुक हो जाती हैं. रेवा ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक साउथ फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन जब उनसे 'पर्सनल फेवर' यानी कॉम्प्रोमाइज की मांग की गई तो उन्होंने बिना सोचे-समझे फिल्म छोड़ दी.

Advertisement

3 दिन तक चला ऑडिशन, फिर...

रेवा ने बताया कि उन्हें हैदराबाद बुलाया गया था. वहां तीन दिनों तक उनका लुक टेस्ट, कैमरा टेस्ट और वर्कशॉप हुई. उन्होंने कहा- सब कुछ बिल्कुल प्रोफेशनल लग रहा था. मुझे पूरा भरोसा था कि फिल्म मुझे मिल गई है. यहां तक कि मुझे साइनिंग अमाउंट भी दिया गया और कहा गया कि शुभ दिन पर एग्रीमेंट साइन होगा.

रेवा ने बताया कि कुछ समय बाद मेकर्स की तरफ से बातचीत बंद हो गई. जब उन्होंने खुद कॉन्टैक्ट किया तो उन्हें इशारों-इशारों में बताया गया कि फिल्म के एक प्रोड्यूसर उनसे पर्सनल फेवर चाहते हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मैं हैरान रह गई. उस समय मेरा करियर शुरू ही हुआ था. मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि कोई ऐसी बात भी कह सकता है.

'मैंने तुरंत फिल्म छोड़ दी'

Advertisement

रेवा ने साफ कहा कि उन्होंने किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा- अगर यही शर्त थी तो शुरुआत में ही बता देते. मेरा समय बर्बाद करने की क्या जरूरत थी? मैंने उसी वक्त फैसला कर लिया कि मुझे ये फिल्म नहीं करनी. इसके बाद मैंने उस शख्स से कभी बात नहीं की.

रेवा ने बताया कि फिल्म छोड़ने के बाद हालात इतने खराब हो गए कि मेकर्स ने उनका वापसी का टिकट तक बुक नहीं किया. उन्होंने कहा- मैंने अपनी जेब से टिकट खरीदी और पुणे वापस आ गई. मैं इतनी टूट चुकी थी कि परिवार को भी नहीं बता पाई कि मेरे साथ क्या हुआ.

दो महीने तक सदमे में रहीं

इस घटना का असर रेवा पर गहरा पड़ा. उन्होंने कहा- करीब दो महीने तक मैं किसी काम पर ध्यान नहीं दे पाई. मैंने पहले ही दोस्तों और परिवार को बता दिया था कि मुझे बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. लेकिन अचानक खाली हाथ लौटना मेरे लिए बहुत दर्दनाक था.

रेवा ने बताया कि बाद में उन्होंने अपनी बहन को पूरी बात बताई, जिसके बाद धीरे-धीरे खुद को संभाल पाईं. इस घटना ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया. अब वो किसी भी प्रोजेक्ट को चुनने से पहले पूरी सावधानी बरतती हैं. उन्होंने कहा- इस घटना के बाद मैंने कई अच्छे डायरेक्टर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया. इसलिए मैं एक घटना के आधार पर पूरी इंडस्ट्री को गलत नहीं कह सकती. अगर लोग और प्रोडक्शन हाउस प्रोफेशनल हैं तो मैं उनके साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हूं.

Advertisement

रेवा कौरासे का ये खुलासा एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »