क्या Nirahua-Amrapali Dubey ने कर ली है शादी? वीडियो देख लोग दे रहे हैं बधाई

आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर निरहुआ के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें निरहुआ उनके कानों में फूल लगाते नजर आ रहे थे. नेपाल में दोनों का ये रोमांटिक अंदाज देख कर हर किसी का दिल खुशी से गदगद हो गया. अभी लोगों को रोमांटिक पिक्चर की ट्रीट मिली ही थी कि उनका नया वेडिंग वीडियो सामने आया है.

Advertisement
निरहुआ, आम्रपाली दुबे निरहुआ, आम्रपाली दुबे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • निरहुआ-आम्रपाली ने शुरू किया नया सफर!
  • दूल्हा-दुल्हन बनें आम्रपाली-निरहुआ

क्या निरहुआ ( Nirahua) और आम्रपाली हो गये दो से एक? क्या गुपचुप तरीके से दोनों ने कर ली है नेपाली शादी? निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का वेडिंग वीडियो देखने के बाद मन में इस तरह के सवाल आना जायज हैं. अब आप तक ये वीडियो पहुंचा या नहीं. वो हम नहीं जानते हैं, लेकिन हां अगर नहीं देखा है, तो कोई बात नहीं. हम दिखा देते हैं.   

Advertisement

क्या हो गई निरहुआ-आम्रपाली की शादी?
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार हैं. फैंस हमेशा ही इन्हें साथ देखना पसंद करते हैं. इसलिये जब-जब ये किसी म्यूजिक वीडियो या फिल्म में साथ नजर आते हैं, तो वो हिट हो जाता है. खैर, अब इन बातों से थोड़ा आगे बढ़ते हैं. बीते कुछ दिनों से आम्रपाली और निरहुआ नेपाल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. जहां से वो फैंस के लिये पल-पल की खबर अपडेट करते रहते हैं. 

Poonam Dubey-Golu Raj का धमाकेदार सॉन्ग 'जरूरत' रिलीज, शादी के बाद प्यार में डूबा दिखा कपल

हाल ही में आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर निरहुआ के साथ फोटो शेयर की थी, जिसमें निरहुआ उनके कानों में फूल लगाते नजर आ रहे थे. नेपाल में दोनों का ये रोमांटिक अंदाज देख कर हर किसी का दिल खुशी से गदगद हो गया. अभी लोगों को रोमांटिक पिक्चर की ट्रीट मिली ही थी कि उनका नया वेडिंग वीडियो सामने आया है. जिसके बाद लोग निरहुआ और आम्रपाली को उनके नये सफर की बधाई देते नहीं थक रहे हैं. 

Advertisement

वीडियो और फोटो देख कर तो यही लग रहा है कि निरहुआ और आम्रपाली ने नेपाल में नेपाली रीति-रिवाज से ब्याह रचा लिया है. अगर आप भी यही सोच कर खुश हो रहे हैं, तो अफसोस आप जागती आंखों से सुहाने सपने देख रहे हैं. असल में निरहुआ और आम्रपाली की शादी नहीं हुई है. ये तस्वीर और वीडियो दोनों की आने वाली फिल्म निरहुआ बनल करोड़पती का है. 

जानने के बाद दिल टूट गया ना. खैर, इसमें कर भी क्या सकते हैं. हकीकत में ना सही. फिल्म में ही दोनों को शादी करता देख खुश हो लीजियेगा. ठीक है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »