25 साल के यूट्यूबर सौरव जोशी लैविश लाइफ जीते हैं. उनका हलद्वानी में आलीशान घर है. जो किसी महल की तरह लगता है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव का घर जितना लग्जूरियस है, उनका गैराज भी उतना ही तगड़ा है. यूट्यूबर ने अपने ड्रीम गैराज का टूर दिया है.
Photo: Screengrab
सौरव ने बताया कि इस गैराज में उनकी 8 साल की मेहनत लगी है. इसका डोर विदेशी स्टाइल में बना है. जो कि स्विच से खुलता है.
Photo: Screengrab
गैराज खुलते ही सौरव की महंगी कारों का कलेक्शन दिखता है. गैराज के अंदर ऑटोमैटिक लाइट्स लगी हैं. सब हाई-टेक है.
Photo: Screengrab
ये गैराज खुद सौरव ने डिजाइन किया है. इसमें 7 महंगी गाड़ियां रखी हैं. उनके पास एक सुपर कार Porsche है. वो एक और हाई लेवल की सुपर कार लेने वाले हैं.
Photo: Screengrab
उनके पास इलेक्ट्रिक जी-वेगन है जिसकी कीमत साढ़े 3 करोड़ है. उनके कार कलेक्शन में फॉर्चूनर, जीप, बलीनो, मोनस्टर थार शामिल हैं.
Photo: Screengrab
सौरव ने कहा कि वो अक्सर गैराज में जाकर अपनी गाड़ियों को निहारने जाते हैं. उन्हें लग्जरी कार कलेक्शन को देखकर सुकून मिलता है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव जोशी ने बताया कि वो लग्जरी गाड़ियों को देखकर खुश होते हैं. उनका कार कलेक्शन अभी खत्म नहीं हुआ है. वो और भी गाड़ियां लेंगे.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
यूट्यूबर का गैराज देख लोगों के होश उड़ गए हैं. उनका कहना है इतना लग्जूरियस तो लोगों का घर नहीं होता. जितना सुंदर सौरव ने गैराज बनाया हुआ है.
Photo: Screengrab
गैराज को यूट्यूबर ने बड़ी ही खूबसूरती से सजाया हुआ है. हर कोने में इंडोर प्लांट्स लगा रखे हैं. इससे लैविश गैराज की खूबसूरती में चार चांद लग रहे हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs