Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

जापान में ट्रांसपेरेंट टॉयलेट देख चौंकी यूट्यूबर, वॉशरूम जाने से डरी, Hi-Tech लाइफस्टाइल ने उड़ाए होश

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST
  • 1/9

यूट्यूबर लखनीत यानी लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट इन दिनों जापान घूम रहे हैं. वहां की खूबसूरती, टेक्नॉलजी और लग्जरी लाइफ देखकर कपल दंग रह गया है.
 

Photo: Instagram @iam_neetubisht_
 

  • 2/9

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें जापान का ट्रांसपेरेंट पब्लिक टॉयलेट देखकर नीतू हैरान हो गई हैं. वो इस टॉयलेट को देखकर असमंजस में दिखीं.
 

Photo: Instagram @iam_neetubisht_
 

  • 3/9

लखन ने पब्लिक टॉयलेट का वीडियो व्लॉग में दिखाकर कहा कि ये सबसे वीयर्ड है. एकदम ट्रांसपेरेंट है. लेकिन ये काफी नीट और क्लीन है.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 4/9

लखन ने कहा कि जापान के लोग बहुत एडवांस्ड हैं. लोगों को इस ट्रांसपेरेंट टॉयलेट को यूज करना बुरा नहीं लगता. वो इस टेक्नॉलजी के साथ काफी कंफर्टेबल हैं.
 

Photo: Screengrab

  • 5/9

नीतू ने हैरानी जताते हुए पति से पूछा ये कैसे हो सकता है? कोई खुले में कैसे वॉशरूम का इस्तेमाल कर सकता है. लोग इसमें कैसे कंफर्टेबल हैं?
 

Photo: Screengrab

  • 6/9

फिर लखन ने नीतू की कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताया कि इस पब्लिक टॉयलेट में पहले सब ट्रांसपेरेंट दिखता है. लेकिन जैसे ही आप अंदर जाकर डोर लॉक करते हो, ट्रांसपेरेंसी हट जाती है.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
  • 7/9

टॉयलेट के अंदर एक फोग-सा जनरेट होता है. जिसकी वजह से बाहर वालों को कुछ भी नजर नहीं आता. नीतू ने कहा कि जापान काफी एडवांस्ड है. ये लोग 2050 में जी रहे हैं.
 

Photo: Screengrab

  • 8/9

लखन ने नीतू को बताया कि जब तक वॉशरूम लॉक रहेगा अंदर का कुछ भी बाहर नजर नहीं आएगा. लखन ने टॉयलेट के अदंर जाकर नीतू को एग्जांपल दिखाया. तब जाकर नीतू का डर खत्म हुआ.
 

Photo: Screengrab

  • 9/9

लखन-नीतू ने जापान ट्रिप को खूब एंजॉय किया. कपल ने वहां के होटल रूम का भी टूर दिया. लखनीत जापान की हाई-टेक लाइफ को देखकर हैरान हुआ.
 

Photo: Instagram @iam_neetubisht_
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement