Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

क्रिकेटर शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनेगी ये Pak हसीना? रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली- मेरी शादी...

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST
  • 1/10

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक अपनी शादी और लव लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं. बीते कुछ समय पहले शोएब मलिक को लेकर चर्चा थी कि वो चौथी शादी कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शोएब मलिक पाकिस्तानी एक्ट्रेस वनीजा सत्तार संग रिश्ते में हैं और उनके साथ चौथी शादी कर सकते हैं. 

(Photo: Instagram @shoaibmailk)

  • 2/10

शादीशुदा क्रिकेटर शोएब मलिक संग नाम जुड़ने पर अब खुद एक्ट्रेस वनीजा सत्तार ने रिएक्ट किया है. उन्होंने होस्ट और एक्ट्रेस निदा यासिर के शो में शोएब मलिक संग अपनी शादी की अफवाहों का सच बताया. 

 

(Photo: Instagram @shoaibmailk)

  • 3/10

वनीजा सत्तार बोलीं- एक दिन मैं उठी मैंने इंस्टाग्राम देखा. मैंने कहा सही है. शुरू में मैंने उस चीज को मजाक में लिया था. मुझे लगा था कि ये बात खत्म हो जाएगी. 

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

Advertisement
  • 4/10

'पहले शोएब मलिक का नाम किसी दूसरी लड़की के साथ जोड़ा गया था, लेकिन जब उन लोगों को पता चला कि उस लड़की की पहले से शादी हो रखी है, तो फिर लोगों ने मेरे साथ उनका नाम जोड़ दिया. '
 

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

  • 5/10

'मैं तो मजाक में ले रही थी. लेकिन करने वाले ऐसा कर देते हैं. मगर जिन लोगों के बारे में ये अफवाहें होती हैं उनपर इसका असर पड़ता है. किसी की शादी खराब हो सकती है. मेरी पर्सनल लाइफ खराब हो रही है.'

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

  • 6/10

वनीजा सत्तार ने आगे बताया कि शोएब मलिक संग शादी की अफवाह उड़ने के बाद उनकी मां के पास लोगों के बहुत फोन आए. एक्ट्रेस बोलीं- लोग मुझसे पूछने लगे थे कि क्या तुम्हारी शोएब मलिक के साथ शादी हो रही है. तो मैं कह देती थी कि हां शादी हो रही है. लेकिन से सिचुएशन काफी सीरियस हो गई थी. 
 

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

Advertisement
  • 7/10

वनीजा ने शोएब मलिक के बारे में कहा- मैंने कभी उन्हें रियल में देखा तक नहीं है. मेरी उनसे बात भी नहीं हुई. मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से सामने आ गईं. 
 

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

  • 8/10

वनीजा सत्तार की बात करें तो वो पाकिस्तानी सिनेमा की एक राइजिंग स्टार हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल भी हैं. वनीजा इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही हैं. उन्हें 'लाडली' शो से फेम मिला है. 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

  • 9/10

बता दें कि कुछ दिन पहले शोएब मलिक ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके अपनी चौथी शादी की खबरों पर पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया था. 
 

 

(Photo: Instagram @vaneezavv)   

Advertisement
  • 10/10

शोएब मलिक की बात करें तो वो पहले ही 3 बार शादी कर चुके हैं. शोएब की पहली शादी साल 2002 में आयशा सिद्दीकी से हुई थी मगर 2010 में उनका तलाक हो गया था. पहली शादी टूटने का बाद शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से 2010 में दूसरी शादी की थी. लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला. इस शादी से उनका एक बेटा है, जो सानिया के साथ रहता है. दो शादियां टूटने के बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से 2024 में तीसरी शादी की थी. 

 

(Photo: Instagram @shoaibmailk)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement