पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन दूसरी शादी के बाद से ड्रीम लाइफ जी रहे हैं. शिखर अक्सर अपनी लेडी लव सोफी शाइन संग रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते हैं.
शिखर धवन ने अब एक बार फिर अपनी स्वीटहार्ट सोफी संग अपने रोमांटिक वेकेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक दूजे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए दिखे.
एक तस्वीर में सोफी शिखर को प्यार से गाल पर Kiss करती हुई दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे के प्यार डूबे नजर आए.
नीला आसमान, चारों तरफ हरियाली और समंदर के खूबसूरत नजारों के बीच पावर कपल शिखर धवन और सोफी शाइन हसीन पल बिताते दिखे.
शिखर और सोफी की मिलियन डॉलर स्माइल देखकर साफ जाहिर है कि दोनों एक दूसरे संग हर एक मोमेंट को कितना ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं.
शिखर धवन और सोफी शाइन की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- आप दोनों खूबसूरत हो. दूसरे ने लिखा- गब्बर और भाभी की जोड़ी बेमिसाल है. अन्य यूजर ने लिखा- हॉट कपल.
बता दें कि पहली पत्नी संग तलाक के बाद शिखर धवन ने फरवरी 2026 में सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई है. शादी के बाद वो सोफी संग हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
(All Photo: Instagram @sophiedhawan93)