Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

असम चुनाव में छाई नेता की पत्नी, कौन है ये हसीना? जीते 2 नेशनल अवॉर्ड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST
  • 1/8

गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई. कई सेलेब्स वोटिंग बूथ पर दिखे. एक्ट्रेस एमी बरुआ भी वोट डालने पहुंचीं. वोटिंग के बीच हर किसी का ध्यान एमी बरुआ पर गया. 

  • 2/8

जानते हैं कि कौन हैं एमी बरुआ जो असम चुनाव के बीच इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगी हैं. एमी बीजेपी मंत्री पीयूष हजारिका की पत्नी हैं, जो जागीरोड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

  • 3/8

एमी बरुआ की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं. कई लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं. 
 

 

Advertisement
  • 4/8

41 साल की एमी बरुआ असम की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने अपना करियर 2002 रिलीज 'प्रेम अरु प्रेम' से शुरू किया था. 
 

  • 5/8

एक्ट्रेस बनने के बाद उन्होंने दिमासा भाषा की फिल्म 'सेमखोर' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया. फिल्म के लिए उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड मिले. 
 

  • 6/8

उनकी डॉक्यूमेंट्री 'बिरुबाला: विच टू पद्मश्री' को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में जूरी स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला. 
 

Advertisement
  • 7/8

2011 में उन्होंने पीयूष हजारिका से शादी की, जिससे उन्हें बच्चे बेटा अथर्व और बेटी अरुही है. 2022 में ऐमी पहली असमिया एक्ट्रेस बनीं, जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक किया. 

  • 8/8

वो 75वें कान्स में अपनी फिल्म 'सेमखोर' प्रमोट करने गई थीं. एमी बरुआ मल्टी टैलेंटेड स्टार्स में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. 

Photo: Instagram @aimeebaruahofficial

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement