FIFA वर्ल्ड कप एंथम में दिखेंगी शकीरा, Dai Dai गाने से टूटेगा 16 साल पुराना रिकॉर्ड?

हॉलीवुड सिंगर शकीरा म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर राज करने आ गई हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का एंथम डाइ डाइ (Dai Dai) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें कोलम्बियन सिंगर का जलवा दिखाई दिया है.

Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप के नए एंथम में शकीरा (Photo: PTI) फीफा वर्ल्ड कप के नए एंथम में शकीरा (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप का फीवर जल्द फुटबॉल फैंस पर तो चढ़ने वाला है. मगर उससे पहले कोलम्बियन सिंगर शकीरा अपनी अदाओं से उन्हें घायल करने वाली हैं. टूर्नामेंट के ऑफिशियल एंथम सॉन्ग डाइ डाइ (Dai Dai) में शकीरा की एंट्री हुई है, जो फुटबॉल फैंस की पुराने यादें ताजा करने वाली हैं. शकीरा साल 2010 वाले फीफा वर्ल्ड कप एंथम सॉन्ग में भी थीं, जो दुनियाभर में पॉपुलर हुआ था. 

Advertisement

शकीरा का 2010 वाला एंथम सॉन्ग वक्का वक्का (Waka Waka) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका है. इस गाने की धूम ऐसी मची थी कि हर कोई शकीरा की ताल पर नाचने लगा था. अब करीब 16 साल बाद फिर वही जादू दोहराया जाएगा. डाइ डाइ गाने का टीजर भी रिलीज हो गया है. 

फीफा वर्ल्ड कप एंथम में शकीरा का जलवा

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शकीरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का एंथम सॉन्ग टीजर जारी किया है. इस बार फुटबॉल का वर्ल्ड कप नॉर्थ अमेरिका के कनाडा और यूएस समेत मैक्सिको में खेला जाएगा. शकीरा ने ब्राजील के मराकाना स्टेडियम में इस एंथम को शूट किया है. गाने में वो पीली टॉप और ब्लू शॉर्ट में नजर आई हैं. एंथम की वाइब भी काफी अच्छी है और वर्ल्ड कप थीम को सूट करती है. टीजर के अंत में स्टेडियम का टॉप एंगल दिखाया गया है, जहां लिखा है कि वो तैयार हैं. 

Advertisement

शकीरा का फीफा वर्ल्ड कप 2026 एंथम सॉन्ग 14 मई को पूरा रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस 1 मिनट के टीजर ने ही उनकी एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. अब क्या शकीरा इस नए एंथम सॉन्ग से अपना 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी? ये देखने वाली बात होगी. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून से होगी. 

जब शकीरा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

शकीरा के वक्का वक्का एंथम सॉन्ग ने साल 2010 में अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज किए थे. म्यूजिक प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाइ पर इसे सबसे ज्यादा बार स्ट्रीम किया गया, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज है. इसके अलावा 15 मिलियन लोगों ने इस गाने को डाउनलोड किया. यूट्यूब पर इसके 4 बिलियन से ज्यादा व्यूज हैं. ये दुनिया के सबसे टॉप गाने में से एक माना जाता है, जिसे आजतक बनाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »