गोल्डन ग्लोब्स 2017: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का गोल्डन लुक देख आप कहेंगे WOW

बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी धूम मचा रही हैं. इस देसी गर्ल ने अपने विदेशी लुक से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है...

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

भारत से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धूम मचाई हुई है. इस बार प्रियंका 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में नजर आईं. अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर दिखीं. बेहद ही खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थीं.


प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन कलर गाउन पहन रखा था. वी नेक और फुल स्लीव्स गाउन में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं. साथ ही गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज नेकलेस उनके लुक को और बेहतर बना रहा था.

Advertisement


प्रियंका चोपड़ा ने हॉ़लीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स में अपनी जगह बना ली है. हाल ही में वो हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो 'क्वांटिको' में नजर आईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »