K-pop बैंड का BTS फैनपेज बैन, अवैध रूप से करोड़ों रुपये जुटाने का आरोप

इस फैनपेज पर बैंड के नाम पर अवैध रूप से फंड्स इकट्ठा करने का आरोप है. ये खुलासा तब हुआ जब BTS के मेंबर Jimin की तस्वरों के साथ जेजू एयर के एक कस्टमाइज्ड प्लेन की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल होने लगी थी, जिसे इसी फैनपेज द्वारा फंड्स दिए जाने का दावा किया गया है.

Advertisement
K-pop BTS बैंड K-pop BTS बैंड

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 07 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST
  • फैनपेज ने अवैध रूप से जुटाए थे पैसे
  • 60 दिनों तक नहीं कर पाएंगे कुछ पोस्ट
  • Jimin के ग्रैंड बर्थडे सेल‍िब्रेशन का था प्लान

साउथ कोर‍िया के पॉपुलर K-pop बैंड BTS का नशा दुनियाभर में छाया हुआ है. इनके म्यूज‍िकल एलब्म्स का क्रेज युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. कुछ इन्हें सुनते हैं तो कुछ इन्हें फॉलो करते हैं, पर इन्हीं में से कुछ फैंस ने K-pop के नाम पैसे भी कमाए हैं. ऐसा ही एक K-pop फैनपेज है जिसे हाल ही में चीन के सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म Weibo से बैन कर दिया गया है. 

Advertisement

BTS मेंबर Jimin के बर्थडे के लिए जुटा रहे थे पैसे 

दरअसल इस फैनपेज पर बैंड के नाम पर अवैध रूप से फंड्स इकट्ठा करने का आरोप है. ये खुलासा तब हुआ जब BTS के मेंबर Jimin की तस्वरों के साथ जेजू एयर के एक कस्टमाइज्ड प्लेन की तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल होने लगी थी, जिसे इसी फैनपेज द्वारा फंड्स दिए जाने का दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह कस्टमाइज्ड प्लेन फैनक्लब द्वारा अक्टूबर में Jimin के 26वें बर्थडे सेल‍िब्रेशन के लिए प्लान किया गया था. 

प्लेन की ये फोटोज आने के बाद इसकी काफी आलोचना की गई थी. आलोचना के बाद, फैनपेज ने बयान जारी कर फैंस को अच्छे और फायदेमंद डिजिटल माहौल के लिए सोच समझकर सेल‍िब्रिटीज चुनने की अपील की थी. वहीं रव‍िवार को  Weibo ने बयान दिया कि फैनपेज को गैर-कानूनन तरीके से पैसे जमा करने के आरोप में बैन कर दिया गया है. 

Advertisement

60 दिनों तक फैनपेज पर पाबंदी 

इसके बाद BTS फैन क्लब के इस अकाउंट को 60 दिनों तक कुछ भी पोस्ट करने पर पाबंदी लगा दी गई है. Weibo पर इस फैनपेज अकाउंट के 1.1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ये अकाउंट BTS बैंड के मेंबर  Jimin पर फोकस रखते थे. 

शराब-ड्रग्स देकर किया शोषण, 80 साल के सिंंगर Bob Dylan पर लगे गंभीर आरोप

 

द न्यूयॉर्क टाइम्स में विज्ञापन का भी था प्लान 

सरकारी मीड‍िया ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस फैनपेज ने Jimin के बर्थडे के लिए अप्रैल से फंड्स इकट्ठा करने शुरू कर दिए थे. उन्होंने फंड रेजिंग एक्ट‍िव‍िटी के पहले तीन मिनट में 1 मिलियन Yuan से अध‍िक ( लगभग 150,000 डॉलर्स/1,13,22,914 रुपये) और पहले घंटे में 2.3 मिलियन Yuan (360,000 डॉलर्स/ 2,60,43,099 रुपये) जुटा लिए थे. फैन क्लब ने Jimin के बर्थडे पर अमेर‍िकन न्यूजपेपर The New York Times में एडवर्ट‍िजमेंट्स डालने का भी प्लान किया था.  

टॉम क्रूज को हजारों पाउंड का नुकसान, बॉडीगार्ड की BMW में रखा सामान चोरी

चीन में चल रहा ये कैंपेन 

मालूम हो फैनपेज पर यह एक्शन चीन में चल रहे कैंपेन के बीच लिया गया है. यह कैंपेन वहां की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को साफ करने और फैंस द्वारा किए गए 'तर्कहीन व्यवहार' पर नकेल कसने के लिए शुरू किया गया है. 

Advertisement

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने व्यापार, श‍िक्षा, संस्कृति और धर्म पर कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण के साथ देश के कायाकल्प का आह्वान किया है. इसके तहत कम्युनिस्ट पार्टी ने ऑनलाइन गेम्स तक बच्चों की पहुंच को कम कर दिया है. पार्टी, सेलिब्र‍िटीज को जनता द्वारा बेवजह तवज्जो दिए जाने के ट्रेन्ड को हटाना चाहती है.

     

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »