जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता क्लिफ्टन जेम्स नहीं रहे

जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में शेरिफ जे.डब्लू के रूप में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता क्लिफ्टन जेम्स का निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे.

Advertisement
क्लिफ्टन जेम्स, फोटो क्रेडिट-हॉलीवुड रिपोर्टर  क्लिफ्टन जेम्स, फोटो क्रेडिट-हॉलीवुड रिपोर्टर

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में शेरिफ जे.डब्लू के रूप में नजर आ चुके अनुभवी अभिनेता क्लिफ्टन जेम्स का निधन हो गया. वह 96 वर्ष के थे. 'वेराइटी डॉट कॉम' को उनके किसी खास ने बताया कि अमेरिका के औरिगन में परिजनों और दोस्तों के बीच शनिवार को जेम्स का निधन हो गया.


वर्ष 1920 में जन्मे जेम्स औरिगन पोर्टलैंड के बाहर बड़े हुए. वह के सबसे बड़े बेटे थे.

Advertisement


उन्होंने छह दशकों तक अभिनय क्षेत्र में दर्शकों का मनोरंजन किया. इसमें रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन शामिल हैं.


जेम्स पहली बार 'द टाइम ऑफ योर लाइफ' के मंच पर दिखाई दिए. उन्होंने नाटक 'ऑल द वे होम' सहित कई ब्रॉडवे शो में प्रस्तुति दी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement