ब्लैक हीरो की पहली ब्लॉकबस्टर, दुनियाभर में कमाए 6,500 करोड़

वाल्ट डिजनी कॉरपोरेशन की फिल्म 'ब्लैक पैंथर' ने कुल कमाई के मामले में 6,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ये कारनामा करने वाली इस कंपनी की 16वीं फिल्म बन गई है. साथ ही ये पहली ब्लॉकबस्टर ब्लैक सुपरहीरो फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ दुनियाभर में धूम मचा रखी है.

Advertisement
ब्लैक पैंथर का सीन ब्लैक पैंथर का सीन

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

वाल्ट डिज्नी कॉरपोरेशन की फिल्म 'ब्लैक पैंथर' ने कुल कमाई के मामले में 6,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ये कारनामा करने वाली इस कंपनी की 16वीं फिल्म बन गई है. साथ ही ये पहली ब्लॉकबस्टर ब्लैक सुपरहीरो फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ दुनियाभर में धूम मचा रखी है.

यूएस में फिल्म ने कुल 521 मिलियन डॉलर की कमाई की है. फिल्म घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कमाई के लिहाज से टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है.  इसके अलावा चीन में भी फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही है. माना जा रहा है कि फिल्म वीकएंड में  500 मिलियन का आंकड़ा पार कर देगी. यह जानकारी डिजनी ने एक ईमेल इस्टेटमेंट के जरिए साझा की.

Advertisement

फिल्म की कहानी अफ्रीकन शासक और उसके शासन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावा फिल्म में जातिवाद, समाजवाद जैसे मामलों को भी दिखाया गया है. देश दुनिया में तमाम जगह फिल्म को रिलीज किया गया है और हर जगह इसे पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

माना जा रहा है कि चीन में रिलीज से फिल्म को काफी फायदा होगा. बता दें कि यूएस के बाद चीन फिल्म व्यवसाय के मामले में दूसरे स्थान पर आता है. प्रॉफिट को देखते हुए डिजनी और मारवेल की फिल्मों का चीन में काफी प्रदर्शन किया जा रहा है.

उदाहरण के तौर पर साल 2015 में फिल्म एवेंजर्स- एज ऑफ उल्ट्रॉन को यहां रिलीज किया गया था. फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 240 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. जबकी 2016 में फिल्म कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर को भी चीन में पसंद किया गया था. फिल्म ने 181 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »