'इंशाअल्लाह' के बाद 'कुरान', चर्चा में अरबपति एक्ट्रेस ऐनी हैथवे, बदलने वाली हैं धर्म?

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे ने अपनी फिल्म द डेविल वियर्स पराडा 2 के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में इस्लामिक शब्द 'इंशाअल्लाह' का इस्तेमाल किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद एक फैन ने उन्हें फिल्म के लंदन प्रीमियर पर कुरान गिफ्ट की. जिसके बाद उनकी आस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement
ऐनी हैथवे के धर्म पर उठे सवाल (Photo: AP) ऐनी हैथवे के धर्म पर उठे सवाल (Photo: AP)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे लाइमलाइट में हैं. इन दिनों वो अपनी फिल्म द डेविल वियर्स पराडा का जोरशो से प्रमोशन कर रही हैं. लेकिन इसी के साथ वो विवादों का भी शिकार हो रही हैं. कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस्लामिक आस्था से जुड़ा शब्द ‘इंशाअल्लाह’ का इस्तेमाल किया. अब उन्हें एक फैन ने 'कुरान' तोहफे में दी है. 

Advertisement

ऐनी को मिली 'कुरान'

ये देखकर उनके फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या वो इस्लाम धर्म अपना रही हैं.

'इंशाअल्लाह’ वाले वीडियो के बाद, फिल्म के लंदन प्रीमियर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उन्हें कुरान (मुस्लिम धर्म की पवित्र किताब) गिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में फैन कहता है- मैं आपके लिए ये कुरान लाया हूं. मैंने आपका वो वीडियो देखा था, जिसमें आपने ‘इंशाअल्लाह’ कहा था. इस पर एक्ट्रेस ने खुशी-खुशी गिफ्ट स्वीकार किया और फैन का धन्यवाद किया.

सोशल मीडिया पर घिरीं ऐनी

कुरान स्वीकार करने वाले इस वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा- इंटरव्यू में सिर्फ एक शब्द बोला और कोई प्रीमियर पर पूरी कुरान लेकर पहुंच गया. लोग बहुत जल्दी रिएक्ट करते हैं.

Advertisement

एक अन्य यूजर ने सवाल किया- क्या वो अब इस्लाम धर्म अपना रही हैं? क्योंकि जहां तक मुझे पता है, वो कैथोलिक हैं. एक और यूजर ने लिखा- वो इस्लाम में दिलचस्पी नहीं रखतीं. उन्होंने कैथोलिक धर्म इसलिए छोड़ा क्योंकि उनके भाई गे हैं और उन्हें उस धर्म का रवैया पसंद नहीं था. इस्लाम में भी LGBTQ लोगों के साथ सख्त व्यवहार होता है, तो क्या वो अब धर्म परिवर्तन करेंगी

द डेविल वियर्स पराडा 2 में मेरिल स्ट्रीप और एमिली ब्लंट भी नजर आएंगी. ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है. शुरुआती रिव्यूज काफी पॉजिटिव मिले हैं. पहला पार्ट आज भी आइकॉनिक माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement