Advertisement

हॉलीवुड

'बदसूरत' कहकर किया था रिजेक्ट, आज दुनिया की सबसे ताकतवर एक्ट्रेस, ट्रंप की भी लगाई क्लास

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST
  • 1/11

आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, जिन्हें करियर की शुरुआत में महज इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया था क्योंकि मेकर्स को वह 'बदसूरत' लगी थीं. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने एक्टिंग को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया. आज आलम यह है कि उनके नाम सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन पाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है. (Photo: GettyImage)

  • 2/11

हॉलीवुड की यह दिग्गज एक्ट्रेस न केवल अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं, जिसने एक समय पर दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता तक को हिलाकर रख दिया था. हम बात कर रहे हैं सदाबहार मेरिल स्ट्रीप की, जिनका जलवा 76 साल की उम्र में भी बरकरार है. (Photo: Reuters)

  • 3/11

न्यू जर्सी की मैरी लुईस स्ट्रीप, जिन्हें आज दुनिया मेरिल स्ट्रीप के नाम से जानती है, उनका सफर इतना आसान नहीं था. साल 1976 की बात है, जब मेरिल फिल्म 'किंग कॉन्ग' के लिए ऑडिशन देने पहुंची थीं. वहां प्रोड्यूसर डी लॉरेंटिस ने उन्हें देखते ही इटैलियन भाषा में कहा, 'यह लड़की कितनी बदसूरत है, इसे यहां क्यों ले आए?'  (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/11

उन्हें अंदाजा नहीं था कि मेरिल को इतालवी भाषा आती है. मेरिल ने वहीं उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा, 'मुझे दुख है कि मैं उतनी सुंदर नहीं हूं जितनी आपकी जरूरत है, लेकिन मैं जो हूं यही हूं और आपको यही मिलेगा.' (Photo: Reuters)

  • 5/11

अपमान के अगले ही साल यानी 1977 में उन्होंने फिल्म 'जूलिया' से करियर की शुरुआत की. लेकिन असली पहचान मिली 1978 की फिल्म 'द डियर हंटर' से, जिसने उन्हें पहला ऑस्कर नॉमिनेशन दिलाया. इसके बाद मेरिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. (Photo: Reuters)

  • 6/11

'क्रेमर वर्सेज क्रेमर' के लिए उन्हें अपना पहला ऑस्कर (बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस) मिला. फिर 'सोफीज चॉइस' ने उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर दिलाया. 'द आयरन लेडी' में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का किरदार हो या 'द डेविल वियर्स प्राडा' की कड़क बॉस, मेरिल ने हर रोल को जीवंत कर दिया.  (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/11

आज उनके नाम 20 से ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन और 3 जीत दर्ज हैं, साथ ही 9 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स भी उनके नाम हैं. इसके अलावा उन्हें बराक ओबामा अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से नवाज चुके हैं. (Photo: Reuters)

  • 8/11

मेरिल स्ट्रीप सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक मजबूत व्यक्तित्व वाली महिला हैं. साल 2017 के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का वह मंजर आज भी लोगों को याद है, जब लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेते समय मेरिल ने मंच से तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर क्लास लगाई थी. (Photo: Reuters)

  • 9/11

उन्होंने एक दिव्यांग पत्रकार का मजाक उड़ाने के लिए ट्रंप की तीखी आलोचना की थी. मेरिल की उस स्पीच ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी थी. मेरिल स्ट्रीप आज भी उतनी ही एक्टिव हैं जितनी वह दशकों पहले थीं. (Photo: Reuters)
 

Advertisement
  • 10/11

TOI में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मेरिल स्ट्रीप की कुल संपत्ति 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर है यानी तकरीबन 950 करोड़ रुपये आंकी गई है. (Photo: AP)

  • 11/11

हॉलीवुड में उन्हें एक 'आइकन' माना जाता है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वह इस समय अपनी सुपरहिट फिल्म 'डेविल वियर्स प्राडा' के दूसरे पार्ट (The Devil Wears Prada 2) में नजर आ रही हैं.  जो 1 मई को रिलीज हुई है. (Photo: AP)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement