Turning Red Review: एडवेंचर से भरपूर मस्तीभरी है Mei की कहानी, मिस ना करें ये फिल्म

Review: टर्निंग रेड Pixar की नई एनिमेटेड फिल्म है. ये एक चीनी कैनेडियन टीनएज लड़की Mei की कहानी है. एक दिन Mei अचानक से एक बड़े रेड पांडा में ट्रांसफॉर्म हो जाती है. Mei के लिए ये बदलाव अजीब और डराने वाला होता है. लेकिन इसके अंदर एक डीप मीनिंग भी छुपी हुई है. ऐसे ही शुरू होती है उसकी जिंदगी की अजब कहानी. 

Advertisement
टर्निंग रेड का पोस्टर टर्निंग रेड का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

डिज्नी और पिक्सार दशकों से हमें एक से बढ़कर एक एनिमेटेड फिल्म दी हैं. प्रिंसेस की फेयरीटेल से लेकर टॉय स्टोरी, मॉन्स्टर्स इंक, इनसाइड आउट, फाइंडिंग नीमो और इन्क्रेडिबल्स तक कई बढ़िया फिल्में हम सभी देख चुके हैं. अब डिज्नी और पिक्सार मिलकर टर्निंग रेड नाम की फिल्म लेकर आए हैं.    

टर्निंग रेड Pixar की नई एनिमेटेड फिल्म है. ये एक चीनी कैनेडियन टीनएज लड़की Mei की कहानी है. एक दिन Mei अचानक से एक बड़े रेड पांडा में ट्रांसफॉर्म हो जाती है. Mei को समझ आता है कि स्ट्रेस, गुस्से और परेशानी में होने पर ही वो रेड पांडा बदलती है. Mei के लिए ये बदलाव अजीब और डराने वाला होता है. लेकिन इसके अंदर एक डीप मीनिंग भी छुपी हुई है. ऐसे ही शुरू होती है उसकी जिंदगी की अजब कहानी. 

Advertisement

अपने मजेदार दोस्तों और एक बॉय बैंड के प्यार के चक्कर में Mei पढ़ाई में पीछे छूट रही है. ऐसे में जब रेड पांडा में बदलने की दिक्क्त उसके सामने आती है तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है. अपनी कड़क मां के साथ भी Mei के रिश्ते उलझते जा रहे हैं. Mei की मां Ming Lee कड़क होने के साथ-साथ ओवर प्रोटेक्टिव भी हैं. उनका प्यार अपनी बेटी को लेकर अच्छा तो है लेकिन कभी कभी कुछ ज्यादा ही हो जाता है.

पढ़ाई और मां के बीच फंसी Mei को पता चलता है कि रेड पांडा में बदलने की उसकी दिक्कत अलग नहीं है बल्कि उसके परिवार में लम्बे समय से ये होता आ रहा है. इस मुश्किल से बचने के लिए Mei को जिस रीति रिवाज को करने की जरूरत है, जब उसके फेवरेट बैंड के कॉन्सर्ट वाले दिन और समय ही करना जरूरी है. ऐसे में Mei का क्या होता है यही फिल्म में देखने वाली बात है. 

Advertisement

डायरेक्टर Domee Shi ने बढ़िया तरीके से इस फिल्म को बनाया है. ये मजेदार फिल्म है, जिसमें राइटर Shi और Julia Cho ने पौराणिक कथा को भी जोड़ा है. ये फिल्म आपको पिक्सार की काफी समय पहले आई फिल्म ब्रेव की याद दिलाती है. उस फिल्म में भी टर्निंग रेड की तरह मां और बेटी के रिश्ते को दिखाया गया था. ये फिल्म आपको इमोशंस भी फील करवाती है और आपको इसे देखने में मजा भी आता है. आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कभी भी देख सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement