मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस हाई प्रोफाइल मामले की विस्तृत जांच अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. जांच के दौरान पुलिस ने अंधेरी स्टेशन के पास से वह बाइक भी बरामद कर ली है, जिसका इस्तेमाल हमलावरों ने वारदात के समय किया था.