मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है. हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और पूरे बॉलीवुड को सलमान खान के साथ काम न करने की धमकी दी है. बिश्नोई गैंग फिल्म इंडस्ट्री में रंगदारी वसूलने और डर फैलाने का काम कर रहा है. पुलिस और एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं.