राजस्थान की कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कोटा पुलिस, जीआरपी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महज 15 मिनट के भीतर ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीनों शूटरों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान, बिहार के बेगुसराय निवासी ऋतिक कुर्मी और एक नाबालिग शामिल है.