मुंबई पुलिस ने तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड अभिनेताओं को रंगदारी के लिए धमकी देने वाले एक आईटी इंजीनियर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. आरोपी वैभव मिश्रा खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर करोड़ों की फिरौती मांग रहा था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.