रामायण-टॉक्सिक की वजह से ठंडे बस्ते में गई KGF 3? यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया प्लान

फैंस लंबे समय से KGF 3 का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन यश इस समय अपनी बाकी बड़ी फिल्मों में बिजी हैं, जिनमें नितेश तिवारी की रामायण और गीतू मोहनदास की टॉक्सिक शामिल है. हाल ही में उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी और फैंस को जवाब दिया है.

Advertisement
केजीएफ 3 पर यश ने दिया बड़ा अपडेट (Photo: ITG) केजीएफ 3 पर यश ने दिया बड़ा अपडेट (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

यश के पास इस समय कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भी शामिल है. फिल्म में वो रावण का किरदार निभा रहे हैं. इसी के साथ यश गीतू मोहनदास  की फिल्म टॉक्सिक भी कर रहे हैं. हालांकि फैंस लंबे समय से केजीएफ: चैप्टर 2 के बाद KGF 3 का इंतजार कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इसका अगला पार्ट बनेगा या नहीं.

Advertisement

कब आएगी केजीएफ 3?

केजीएफ फिल्म ने यश को अलग पहचान दिलाई. वो इस फ्रेंचायजी से देशभर में स्टार बन गए. उनके ट्रेंड्स तक लोग फॉलो करने लगे. लेकिन अब जब फैंस इसके पार्ट 3 के इंतजार में हैं तो मेकर्स की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है.

फैंस की बेकरारी को देखते हुए अब यश ने खुद इस पर बात करते हुए साफ किया है कि फिलहाल KGF 3 पर तुरंत काम शुरू करने की कोई प्लानिंग नहीं है, क्योंकि वो अभी टॉक्सिक और रामायण पर फोकस कर रहे हैं. यश हाल ही में अमेरिका में हुए सिनेमाकॉन 2026 में रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ पहुंचे थे. यहां उन्होंने कई इंटरव्यू दिए और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की.

रामायण पर यश का फोकस

Advertisement

स्क्रीन डेली को दिए इंटरव्यू में यश ने KGF 3 को लेकर कहा कि ये फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन तभी जब सही कहानी मिले. उन्होंने कहा- अभी हम जल्दबाजी में कुछ प्लान नहीं कर रहे हैं, क्योंकि मेरे पास टॉक्सिक और रामायण पार्ट 1 और 2 हैं. मैं और डायरेक्टर प्रशांत नील इस पर बात करते रहेंगे. यश ने आगे कहा- जब हमें सही स्क्रिप्ट मिलेगी, तब हम इसे जरूर बनाएंगे.

KGF: Chapter 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी. ये एक कन्नड़ एक्शन फिल्म थी, जिसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में यश के साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी नजर आए थे. रिलीज के समय ये कन्नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी और 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही.

रामायण फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी, पहला पार्ट 2026 तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 आएगा. साथ ही टॉक्सिक फिल्म की रिलीज डेट को खिसकाते हुए फाइनली 4 जून के लिए फिक्स किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »