अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर मालिक मनोज देसाई, बोले- बार-बार कपिल शर्मा शो में क्यों जाते हैं?

पॉपुलर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने इंटरव्यू में अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर निराशा जताई है. मनोज देसाई ने कहा, अक्षय कुमार को एक साल में तीन-चार फिल्में रिलीज करने के बजाए सिर्फ दो फिल्में रिलीज करनी चाहिए. इसके अलावा उन्हें बार-बार कपिल शर्मा शो पर नहीं जाना चाहिए.

Advertisement
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार कपिल शर्मा, अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

पॉपुलर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने कपिल शर्मा और अक्षय कुमार को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है. लेटेस्ट इंटव्यू में मनोज देसाई ने अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर सवाल उठाया. इसके साथ ही ये भी पूछा है कि वो बार-बार 'द कपिल शर्मा शो' पर क्यों जाते हैं. जानते हैं कि पूरा मामला है क्या. 

अक्षय कुमार पर भड़के मनोज देसाई 
पॉपुलर गेयटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने फिल्मी फीवर को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों पर निराशा जताई है. मनोज देसाई ने कहा, 'अक्षय कुमार को एक साल में तीन-चार फिल्में रिलीज करने के बजाए सिर्फ दो फिल्में रिलीज करनी चाहिए. इसके अलावा उन्हें बार-बार कपिल शर्मा शो पर भी जाने से बचना चाहिए.' 

Advertisement

आगे वो कहते हैं, 'अक्षय कुमार को 'सेल्फी' के खराब प्रदर्शन पर जवाब देना चाहिए.' इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'सेल्फी' जैसी फिल्मों की एडवांस ओपनिंग गुरुवार की जगह सोमवार से शुरू होनी चाहिए.

वहीं कपिल शर्मा शो को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आप (अक्षय कुमार) हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' में आए थे, आपको क्या मिला? उसे (कपिल शर्मा) को पैसा कमाना है. सोनी टीवी उसे लोगों को हंसाने और बेवकूफ बनाने का पैसा दे रहा है. पर आप शो में इतनी बार क्यों जाते हैं. आपने शो में कोई इंवेस्टमेंट किया है? वो सलमान खान का शो है, लेकिन आपको वहां क्यों जाना है? लोगों ने मुझसे कहा कि अक्षय कुमार का वहां बार-बार जाना सही नहीं लगता है.' 

कपिल शर्मा शो पर नहीं गए मनोज देसाई
मनोज देसाई का कहना है कि कपिल शर्मा तीन बार उन्हें शो में बुला चुके हैं, लेकिन वो नहीं गए. मनोज देसाई का कहना है कि कपिल शर्मा अगर उनकी तारीफ कर सकते हैं, तो उनका मजाक भी बना सकते हैं. इसलिए उन्होंने शो में ना जाने का फैसला किया है. 

Advertisement

मनोज मुंबई के आइकॉनिक मराठा मंदिर थिएटर और जी7 मल्टीप्लेक्स के कार्यकारी निदेशक हैं, जिन्होंने अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के खिलाफ बोलकर सबको शॉक कर दिया है. देखते हैं कि इस पर अक्षय कुमार और कपिल शर्मा का क्या जवाब आता है. 

 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »