कौन है अलका याग्निक की बेटी? बिजनेसमैन हैं पति, भाई को नहीं मिली इंडस्ट्री में पहचान

लेजेंडरी सिंगर अलका याग्निक को हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पिछले दो साल से वह एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण वह लाइमलाइट से दूर थीं. अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी की, जो शिलॉन्ग के बिजनेसमैन हैं और हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहे.

Advertisement
Alka yagnik with her daughter (Photo: Instagram @therealalkayagnik) Alka yagnik with her daughter (Photo: Instagram @therealalkayagnik)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

सिंगर अलका याग्निक इंडियन सिनेमा की धरोहर हैं. अपने प्लेबैक सिंगिंग के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए. हाल ही में उन्हें पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. सिंगर ने खुलासा किया कि वो पिछले 2 साल से लाइमलाइट से दूर थीं, क्योंकि वो रेयर बीमारी से जूझ रही हैं. फैंस ने जल्द उनके स्वस्थ होने की दुआ की है. इस बीच नेटिजन्स के बीच अलका के पति और बच्चों की चर्चा हो रही है. जानते हैं उनके बारे में...

Advertisement

कौन हैं अलका के पति?
अलका ने 1989 में शिलॉन्ग के बिजनेसमैन नीरज कपूर संग सात फेरे लिए थे. पर्सनल लाइफ को सिंगर ने हमेशा पब्लिक की नजरों से दूर रखा है. नीरज फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी सिंगर संग नाम जुड़ने के बाद भी नीरज लाइमलाइट से दूर रहे. आज भी दोनों का साथ बना हुआ है. अलका का फोकस जहां उनके सिंगिंग करियर पर रहा. वहीं नीरज ने शिलॉन्ग में रहकर अपने बिजनेस को बढ़ाया. जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद नीरज ने अलका की खातिर मुंबई में बिजनेस करने की कोशिश की थी. मगर वो फेल रहे. तबसे शिलॉन्ग में ही उनका बिजनेस सेटअप बना हुआ है. काम के बीच वो फैमिली लाइफ को भी उतनी ही महत्वता देते हैं.

बिजनेसवुमन है अलका की बेटी
अलका और नीरज की एक बेटी है, जिसका नाम सायशा कपूर है. सायशा अपनी मां की तरह शोबिज से नहीं हैं. वो पेश से एंटरप्रेन्योर हैं. फिल्मी जगत से दूर रहकर उनकी बेटी ने बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. अलका ने हमेशा ही बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखा है. उनकी बेटी भी खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. जानकारी के मुताबिक, सायेशा  'रेनचेक अर्थ' (Raincheck Earth) कंपनी में अकाउंट्स एंड ऑन-ट्रेड सेल्स के नेशनल हेड के तौर पर काम कर रही हैं.

Advertisement

ये कंपनी चेरापूंजी क्राफ्ट (Cherrapunji Craft Gin) जिन बनाती है. सायशा ने हॉस्पिटैलिटी मार्केटिंग में MBA किया है और रेस्टोरेंट मैनेजमेंट एंड सेल्स के क्षेत्र में काम किया है. सायशा मुंबई में बोवेडा बिस्ट्रो (Boveda Bristro)  रेस्टोरेंट की को-ऑनर भी हैं. पर्सनल फ्रंट पर, सायशा ने 2017 में बिजनेसमैन अमित देसाई से सगाई की थी. 2018 में कपल की शादी हुई.

अलका को घर से ही संगीत का माहौल मिला था. उनके पिता धर्मेंद्र शंकर नेवी ऑफिसर थे. मां शुभा याग्निक भारतीय शास्त्रीय गायिका थीं. मां की वजह से अलका कम उम्र में संगीत से जुड़ गई थीं. महज 6 साल की उम्र में अलका ने कोलकाता के आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के लिए गाना शुरू कर दिया था. 10 साल की उम्र में मुंबई आईं. इसके बाद से उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई.

अलका के भाई समीर भी गायक हैं. उनका 2000 में आया गाना 'दिल था यहां अभी अभी' फेमस रहा. इस गाने को उन्होंने बहन अलका संग मिलकर गाया था. लेकिन उनके भाई को बहन जितनी पहचान नहीं मिल सकी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »