'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे, मगर फिल्म से कहां गायब हो गए ये 5 कलाकार?

वेकलम टू द जंगल फिल्म का आज से लगभग तीन साल पहले एक अनाउंसमेंट टीजर आया था, जिसमें कई सारे एक्टर्स एक साथ दिखाए गए. मगर उनमें से करीब 5 एक्टर्स फिल्म रिलीज होने के बाद नहीं नजर आए. तो आखिर कहां गायब हुए वो कलाकार?

Advertisement
वेलकम 3 में क्यों नहीं दिखे ये कलाकार? (Photo: IMDb) वेलकम 3 में क्यों नहीं दिखे ये कलाकार? (Photo: IMDb)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

अक्षय कुमार की नई फिल्म वेलकम टू द जंगल एक ब्रेनरॉट कॉमेडी फिल्म है, जो 26 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई. ऑडियंस की तरफ से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. फिल्म की कमाई पिछले दो दिनों में अच्छी खासी हो गई है. प्रोड्यूसर्स फिगर्स के मुताबिक, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये करीब 60 करोड़ के आसपास कमा चुकी है. 

क्यों गायब थे ये एक्टर्स?

Advertisement

फिल्म वेलकम टू द जंगल को आज से करीब तीन साल पहले एक ग्रैंड टीजर के साथ अनाउंस किया गया था. इसमें हमने कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स को एक साथ आर्मी की यूनिफॉर्म पहने गाना गाते देखा था. टीजर में तब करीब 25 एक्टर्स थे, मगर फिल्म में हमने करीब 32-34 एक्टर्स को काम करते हुए देखा था. 

अक्षय की फिल्म की कास्ट काफी बड़ी थी, लेकिन इसमें भी ऑडियंस ने कुछ ऐसे एक्टर्स को ढूंढ निकाला जिन्हें फिल्म के अंदर कहीं नहीं देखा गया. वेलकम टू द जंगल की ओरिजिनल कास्ट में संजय दत्त, राहुल देव, मीका सिंह, शारिब हाशमी, इनामुल हक जैसे एक्टर्स थे मगर ये फिल्म से गायब हो गए. 

इन कास्ट के बाहर होने की क्या वजह रही, ये फिलहाल कोई नहीं जानता है. हालांकि संजय दत्त को वेलकम टू द जंगल के सेट पर शूटिंग करते हुए भी देखा गया था. अक्षय ने खुद एक्टर के साथ अपनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी. लेकिन तभी खबर आई थी कि संजय दत्त ने अचानक फिल्म छोड़ने का फैसला किया था.

Advertisement

मीका सिंह तो फिल्म में नहीं थे, मगर उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी ने इसमें जरूर काम किया है. वेलकम टू द जंगल की कास्ट में अक्षय के अलावा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लिवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जैकी श्रॉफ, आफताब शिवदसानी जैसे पॉपुलर कॉमिक एक्टर्स की टोली है. इनके अलावा फीमेल लीड में दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और फरीदा जलाल हैं. लारा दत्ता और उर्वशी रौतेला कैमियो रोल्स करती नजर आई थीं. 

इतने सारे एक्टर्स को डायरेक्टर अहमद खान ने संभाला है. वहीं इसे दिवंगत राइटर नीरज वोहरा ने लिखा था, जिनकी ये ओरिजिनल स्टोरी थी. फिल्म को वेलकम फ्रेंचायजी वाले फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »