'बंगाल में बैन किया, ममता बनर्जी ने करवाए हमले', बोले विवेक अग्निहोत्री, TMC की हार से खुश

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि बंगाल फाइल्स की रिलीज के दौरान टीएमसी ने उनपर हमले कराए. उनका X पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
विवेक अग्निहोत्री ने किए सनसनीखेज दावे (Photo: ITG) विवेक अग्निहोत्री ने किए सनसनीखेज दावे (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार से न सिर्फ बीजेपी खुश है बल्कि फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी राहत की सांस ली है. चुनाव के नतीजे आने के बाद द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स बना चुके विवेक ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए उनकी हार पर खुशी जाहिर की. उनका कहना है कि ममता ने उन्हें बंगाल से बैन किया था, जिसके चलते वो अपना अवॉर्ड लेने तक नहीं जा सके थे. विवेक का कहना है कि बंगाल की जनता इसके बाद निडर होकर जिएगी. 

Advertisement

विवेक ने निकाली भड़ास

विवेक ने अपने X अकाउंट पर अपने मन की बात कही. उन्होंने बताया कि वो कितने खुश हैं जो ममता की सरकार आखिरकार वहां हार गई. वो लिखते हैं- फिर कभी नहीं. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि द कश्मीर फाइल्स रिलीज होने के बाद ममता बनर्जी ने मुझे बंगाल में बैन कर दिया था. फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

विवेक ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने उनपर हमले तक कराए थे. वो लिखते हैं- पिछले साल उन्होंने द बंगाल फाइल्स को भी पश्चिम बंगाल में पूरी तरह बैन कर दिया. हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया. हम पर हमला किया गया और बदसलूकी की गई. मेरे खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज की गईं. मुझे बंगाल में पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया गया. मैं गवर्नर से अपना पुरस्कार लेने भी नहीं जा सका.

Advertisement

विवेक ने आगे कहा कि- लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी. इन चुनावों के दौरान हमने ये सुनिश्चित किया कि द बंगाल फाइल्स फिल्म... बंगाल में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक (गुप्त तरीके से) पहुंच सके. मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके में लड़ाई जारी रखी और आखिरकार… ये ऐतिहासिक जीत मिली. बंगाल के महान लोगों को बहुत-बहुत बधाई. अब आप बिना डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं.

विवेक अग्निहोत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में है. कुछ लोग उनके समर्थन में नजर आए, तो वहीं कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement