15 मिनट रोकी सांस, बर्फ में मेडिटेशन, चेहरे पर डाली मोम...'मौत' से खेलने वाला हीरो, स्टंट्स देख उड़ेंगे होश

विद्युत जामवाल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और खतरनाक एक्शन स्टंट लोगों को हैरान करता है. फैंस उनकी फिटनेस और बहादुरी की तारीफ करते हैं. उन्होंने बचपन में मार्शल आर्ट्स सीखा था.

Advertisement
विद्युत जामवाल ने करतब कर चौंकाया (Photo: Screengrab) विद्युत जामवाल ने करतब कर चौंकाया (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म स्ट्रीट फाइटर ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. मूवी से इंडिया के 'जैकी चैन' यानी विद्युत जामवाल अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में वो मार्शल आर्ट मास्टर धालसिम का रोल निभा रहे हैं. विद्युत के लुक और स्क्रीन पर दिखे ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस के होश उड़ाए हैं. उन्होंने फिर से बता दिया कि एक्शन, फिटनेस में कोई उनके टक्कर का नहीं है.

Advertisement

लोगों का कहना है वो मौत से खेलने वाले एक्शन स्टार हैं. जो बारिश, पानी, बर्फ, आग... हर खतरे के साथ सर्वाइव कर सकते हैं. अपने इन हैरतअंगेज करतबों की झलक वो इंस्टा पर दिखाते रहते हैं. विद्युत ने मार्शल आर्ट्स, बॉडी कंट्रोल, माइनस डिग्री में बैठकर मैडिटेशन करने जैसे कारनामे कर लोगों को हैरान किया है. 

न ली सांस-न झपकाई पलकें
विद्युत जामवाल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने करीब 15 मिनट तक सांस रोके रखी और लगभग 20 मिनट तक पलकें नहीं झपकाईं. फिल्म स्ट्रीट फाइटर के ट्रेलर लॉन्ट इवेंट में विद्युत ने ये खौफनाक स्टंट किया. वो करीब 15 मिनट तक एकटक बैठे रहे. ये नजारा देख सभी हैरान हुए. 15 मिनट बाद एक्टर के पैर कांपने लगे. आंखों से पानी गिरने लगा. उनकी इस प्रैक्टिस को योग, मेडिटेशन और शरीर पर नियंत्रण से जोड़कर देखा गया.

Advertisement

बर्फ में घंटों मेडिटेशन, नहीं पड़ा फर्क
विद्युत बस सांस रोकने में ही माहिर नही हैं. 2022 में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो फ्रोजन लेक में बैठकर योग और मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करते नजर -आए थे. वो बिना टी-शर्ट के थे. चिलचिलाती ठंड की परवाह किए बिना वो हाथ जोड़कर साधना में लीन दिखे. एक्टर का वीडियों में बस चेहरा दिख रहा था. वो पूरी तरह बर्फ की चादर में लिपटे हुए थे.

चेहरे पर डाला मोम
विद्युत ने एक बार चेहरे पर गर्म और पिघली हुई मोम डालकर सबको चौंकाया था. एक्टर दो जलती हुई मोमबत्ती उठाते हैं. उनकी पिघली हुई मोम अपने चेहरे पर डालते हैं. विद्युत को ये कारनामा करते देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं.

बचपन में सीखा मार्शल आर्ट्स
जहां बच्चे बचपन में गेम खेलते थे. लेकिन विद्युत जामवाल स्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट्स में डूबे रहते थे. वो बचपन से ही कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग लेते रहे हैं. ये केरल की पारंपरिक युद्धकला है, जिसमें शरीर की फुर्ती, संतुलन, फ्लेक्सिबिलिटी, ताकत और अनुशासन पर जोर दिया जाता है. 

खुद किए खतरनाक स्टंट्स
फिल्मों में भी विद्युत ने कई जानलेवा स्टंट्स किए हैं. जंगली फिल्म की शूटिंग के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगाते वक्त उनका सिर लोहे की रॉड से टकरा गया था. जिसके बाद उन्हें सिर में टांके लगे थे. एक्टर ने एक्शन सीक्वेंस में चलती कार के नीचे से निकलने का कारनामा किया. मूवी कमांडो में विद्युत ने कार की खिड़की से बाहर निकलने का खतरनाक सीन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »