ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला जो भी करती हैं, लाइमलाइट में आ ही जाती हैं. चाहे वो कान्स फिल्म फेस्टिवल हो या कोई भी इंटरनेशनल इवेंट, उर्वशी हर जगह अपने फैशन का टशन दिखाती हैं. एक बार फिर उन्होंने हुस्न का जलवा बिखेरा है. उन्होंने बीती रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में जज की भूमिका निभाई. उनके साथ पैनल में सेलिना जेटली, रिया सिंघा और सुष्मिता सेन भी नजर आईं. लेकिन सबके आगे उर्वशी का फैशन हिट रहा. इंटरनेट पर उनकी तिरंगा ड्रेस वायरल हो रही है.
उर्वशी की तिरंगा ड्रेस छाई
एक वीडियो सामने आया है जिसमें उर्वशी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के स्टेज पर ऑफ शोल्डर तिरंगा गाउन पहनकर टशन दिखाते हुए वॉक कर रही हैं. इस आउटफिट में वो स्टनिंग लग रही हैं. ऑरेंज, व्हाइट और ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन से बनी ये ड्रेस कमाल की है. कमर पर अशोक चक्र को ब्लू बेल्ट के तौर पर दिखाते हुए डिजाइन किया गया है. शोल्डर पर एक तरफा की गई ड्रामेटिक डिटेलिंग ने इस गाउन को खास बनाया.
इस फ्लेयर्ड गाउन की ट्रेन को पकड़कर उर्वशी ने स्टेज पर वॉक किया. गाउन को हाईलाइट करने के लिए उवर्शी ने ज्यादा एक्सेसरीज को कैरी नहीं किया. डायमंड ईयरिंग्स और सिल्वर टोन्ड बैंगल्स के साथ लुक कंप्लीट किया. जिसने भी उर्वशी का ये लुक देखा, वो उनका दीवाना हो गया है. हाई पोनीटेल और मिनिमल मेकअप ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगाए.
उर्वशी के स्टनिंग लुक के सामने सुष्मिता सेन फीकी दिखीं. वो ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं. हालांकि वो भी स्टनिंग और ग्रेसफुल लगीं. लेकिन पूरी लाइमलाइट उर्वशी ने लूट ली. सबसे खास बात ये है कि मिस यूनिवर्स इंडिया को उर्वशी ने तीसरी बार जज किया है. ऐसा करने वाली वो पहली महिला हैं. फैंस ने उर्वशी के लुक की तारीफ की है. एक शख्स ने कहा- उर्वशी ने सुष्मिता को बीट कर दिया है. किसी ने कहा- ये पहली एक्ट्रेस हैं जिन्होंने तिरंगा पहना है. यूजर्स ने उन्हें एलीगेंट और स्टनिंग करार दिया है.
अपने आउटफिट के बारे में बोलते हुए एक्ट्रेस ने कहा- मैं जैसा कि पहले भी कह चुकी हूं, मैं इंडिया हूं. आज मुझे सचमुच इंडिया जैसा ही फील कर रही हूं. मैंने ये ड्रेस पहनी है, जैसा कि आप देख सकते हैं, ये राष्ट्रीय तिरंगे से इंस्पायर्ड है. उर्वशी ने बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन को अपनी पहली गुरु बताया. उनके मुताबिक, सुष्मिता ने उनके पेजेंट करियर में अहम भूमिका निभाई है. उर्वशी खुद मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 रह चुकी हैं.
बात करें मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विनर की तो, केरल की 19 साल की ब्यूटी केजिया लिज मेजो ने ये खिताब जीता है. वो ब्यूटी विद ब्रेन हैं. अब केजिया मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश को रिप्रेजेंट करेंगी.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क