करोड़पति बिजनेसमैन को गुपचुप डेट कर रही एक्ट्रेस? कोजी होती आई नजर, तस्वीरों ने खोली रिश्ते की पोल!

तृप्ति डिमरी ने अपना बर्थडे काफी धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के फोटोज-वीडियोज ने उनकी डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है. फैंस का मानना है कि तृप्ति प्यार में हैं. वो सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं.

Advertisement
तृप्ति का बर्थडे सेलिब्रेशन (Photo: Instagram @tripti_dimri) तृप्ति का बर्थडे सेलिब्रेशन (Photo: Instagram @tripti_dimri)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज आपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. तृप्ति 32 साल की हो गई हैं. उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया. एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो-फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. 

प्यार में हैं तृप्ति डिमरी?

तृप्ति के बर्थडे पर उन्हें फैंस और सेलेब्स से ढेरों बधाइयां मिलीं. मगर सबसे स्पेशल विश उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट से मिली है. सैम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तृप्ति संग एक कोजी फोटो शेयर करके उन्हें विश किया है. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं. उनकी क्लोजनेस उनके रिश्ते को जगजाहिर कर रही है. 

Advertisement

सैम संग तृप्ति ने मनाया जश्न

सैम मर्चेंट ने तृप्ति के बर्थडे सेलिब्रेशन के कई इनसाइड वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं. एक वीडियो में तृप्ति अपने करीबी लोगों संग जश्न मनाती दिखीं. वो केक काटती भी नजर आईं. तृप्ति की पार्टी में सैम भी मौजूद रहे. सैम मर्चेंट के पोस्ट देखने के बाद फैंस तृप्ति संग उनके रिश्ते को कंफर्म ही मान रहे हैं. हालांकि उन दोनों अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है. 

 

कौन हैं तृप्ति के बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट?

तृप्ति और सैम के रिश्ते की बात करें तो दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. दोनों को कई दफा वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी स्पॉट किया गया है. तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें तो वो एक मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं. अब वो बिजनेस की दुनिया में एक्टिव हैं. वो कई रेस्टोरेंट्स के मालिक हैं, जिनसे वो तगड़ी कमाई करते हैं.

Advertisement

वहीं, तृप्ति वर्क फ्रंट पर अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान बना ली है. 'एनिमल' फिल्म के बाद से उनके करियर को जबरदस्त बूस्ट मिला है. एक्ट्रेस अब जल्द ही बिग बजट फिल्म स्प्रिट में दिखेंगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »