वीकेंड का मजा दोगुना करना चाहते हैं, तो जी5 का यह खास पिटारा हम आपके लिए ही लाए हैं. सस्पेंस के सनसनीखेज ट्विस्ट से लेकर हंसी के ठहाकों और इमोशनल ड्रामे तक, यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है. क्राइम, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में और वेब सीरीज आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी.
1. चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist)
यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि एक सीरियल किलर सिर्फ उन फिल्म क्रिटिक्स को निशाना बनाता है, जो खराब या बेईमानी से रेटिंग देते हैं. सिनेमा की दुनिया पर बनी एक अनोखी कहानी है, जो आपको खूब एंटरटेन करेगी.
कास्ट: सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी, पूजा भट्ट.
IMDb रेटिंग : 7.4/10
2. सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड (Saas Bahu Achaar Pvt Ltd)
इस वेब सीरीज की कहानी दिल्ली के चांदनी चौक में रहने वाली सुमन की है. सुमन का पति उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लेता है और उसके बच्चों को भी अपने पास रख लेता है. सुमन अनपढ़ होती है, लेकिन हार नहीं मानती. अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए वो अचार बेचने का बिजनेस शुरू करती है. इस काम में उसकी पूर्व सास उसका पूरा साथ देती है. दोनों मिलकर तमाम मुश्किलों का सामना करती है और अपनी एक पहचान बनाती है. सास और बहू के बीच आम तौर पर झगड़े दिखाए जाते हैं, लेकिन इस सीरीज में उनके बीच की गहरी बॉन्डिंग और प्यार दिल छू लेता है.
कास्ट: अमृता सुभाष, यामिनी दास, अनूप सोनी, अंजना सुखानी
IMDb रेटिंग : 8.2/10
3. ब्लैक विडोज (Black Widows)
यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज है. इसकी कहानी काफी अलग और दमदार है. इसमें दिखाया गया है कि अपने पतियों के अत्याचार से परेशान तीन औरतें उन्हें मारने की साजिश रचती हैं, लेकिन पुलिस जांच शुरू होते ही उनके राज खुलने लगते हैं. इसमें डार्क ह्यूमर और थ्रिलर को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है.
कास्ट: मोना सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, शमिता शेट्टी, शरद केलकर.
IMDb रेटिंग: 6.8/10
4. द डेविल (The Devil)
यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन और सस्पेंस से भरी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक ऐसे चालाक और निडर इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अनोखे अंदाज और दिमाग से अपने विरोधियों के छक्के छुड़ा देता है. शहर में बढ़ते क्राइम और सत्ता के खेल के बीच मुख्य किरदार एक मास्टरमाइंड की तरह एंट्री लेता है. फिल्म में भरपूर मारधाड़, माइंड गेम्स और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जहां सही और गलत के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है.
कास्ट: दर्शन थुगुदीपा, रचना राय, महेश मांजरेकर
IMDb रेटिंग: 8.7/10
5. पेट डिटेक्टिव (The Pet Detective)
इसकी कहानी एक ऐसे प्राइवेट डिटेक्टिव टॉनी पर बेस्ड है, जो अपने पिता की बंद पड़ी एजेंसी को दोबारा चालू करने की कोशिश करता है. उसका मकसद अपनी पुरानी दोस्त को इम्प्रेस करना होता है. उसे पहला केस एक गायब हुए पालतू कुत्ते को ढूंढने का मिलता है. यह आसान सा दिखने वाला केस धीरे-धीरे एक दुर्लभ मछली और जीव-जंतुओं की तस्करी करने वाले खतरनाक गैंग से जुड़ जाता है. टॉनी और उसका साथी अनजाने में ही इस बड़े गिरोह से पंगा ले लेते हैं. हंसी-मजाक से भरपूर एक हल्की-फुल्की फैमिली फिल्म है, जिसे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.
कास्ट: शराफ़ुद्दीन, अनुपमा परमेश्वरन, विनय फ़ोर्ट.
IMDb रेटिंग: 6.4/10
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क