BF की बांहों में रोमांटिक हुईं ऋतिक रोशन की EX वाइफ, अर्सलान को सुजैन खान ने किया KISS, छाई केमिस्ट्री

सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के लिए एक लविंग और रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. सुजैन बॉयफ्रेंड संग कई कोजी मोमेंट्स शेयर करती हुई नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं.

Advertisement
बॉयफ्रेंड के लिए सुजैन की रोमांटिक पोस्ट (Photos: Instagram@suzkr)  बॉयफ्रेंड के लिए सुजैन की रोमांटिक पोस्ट (Photos: Instagram@suzkr) 

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं. सुजैन लंबे समय से अर्सलान गोनी संग रिश्ते में हैं. दोनों खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. सुजैन ने अब बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. 

अर्सलान पर सुजैन ने लुटाया प्यार  

सुजैन ने वीडियो में बॉयफ्रेंड अर्सलान संग अपने कई रोमांटिक और कोजी मोमेंट्स शेयर किए हैं. दोनों अलग-अलग लोकेशन पर एक दूसरे संग रोमांस कते हुए देखे जा सकते हैं. अर्सलान की बांहों में सुजैन चहकती नजर आईं. किसी तस्वीर में सुजैन बॉयफ्रेंड को Kiss करती हुई दिखाई दीं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. फैंस दोनों को पावर कपल बता रहे हैं. 

Advertisement

अर्सलान संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए सुजैन ने उनके एक लविंग कैप्शन भी लिखा है. सुजैन लिखती हैं- क्योंकि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हर दिन तुम मुझे इतना खास महसूस कराते हो... यहां से लेकर हमेशा तक. 

फैंस हुए फिदा

अर्सलान के लिए सुजैन की रोमांटिक पोस्ट पर फैंस दिल हार रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग हार्ट और फायर इमोजी बनाकर दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि अर्सलान गोनी इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं. 

सुजैन खान की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में ऋतिक रोशन संग शादी करके घर बसाया था. लेकिन शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. उनके तलाक से फैंस को तगड़ा झटका लगा था. कपल के दो बेटे भी हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर रहे हैं. 

Advertisement

वहीं, तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिया है. ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिश्ते में हैं, जबकि सुजैन, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »