Sushant Singh Rajput की बहन ने PM Modi से की अपील- 'भाई की मौत को 45 महीने बीते, हम अब तक खोज रहे जवाब'

सुशांत के परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर एक एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी. मगर सुशांत का परिवार और उनके फैन्स आज भी इस जांच से कोई अपडेट का आने का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को शॉक कर दिया था. उनके परिवार और दोस्तों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री और आम जनता तक इसकी खबर आने के बाद सदमे में थे. 14 जून 2020 को सुशांत अपने बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. रिपोर्ट्स में ये जानकारी सामने आई थी कि उनका निशाना आत्महत्या से हुआ. हालांकि इस मामले में एक जांच शुरू हुई, जो अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. 

Advertisement

सुशांत के परिवार ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर एक एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी. मगर सुशांत का परिवार और उनके फैन्स आज भी इस जांच से किसी तरह की अपडेट का आने का इंतजार कर रहे हैं. अब सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक वीडियो मैसेज शेयर किया है और उनसे इस मामले में दखल देने की रिक्वेस्ट की है. 

सुशांत की बहन ने पीएम मोदी से की अपील 
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि ये मैसेज वो प्रधानमंत्री के नाम शेयर कर रही हैं. उन्होंने मैसेज में कहा, 'मैं आपका ध्यान दिलाना चाहती हूं कि मेरे भाई को गुजरे हुए ये 45वां महीना है और हमारे पास सीबीआई की जांच को लेकर अभी भी कोई अपडेट नहीं है. मैं आपसे इस मामले में हस्तक्षेप का निवेदन करती हूं. क्योंकि एक परिवार और एक देश के तौर पर हम इस केस से जुड़े बहुत सारे अनसुलझे सवालों का जवाब खोज रहे हैं.' 

Advertisement

'14 जून को क्या हुआ था?'
श्वेता ने आगे कहा कि वो पीएम मोदी का दखल इसलिए चाहती हैं कि इससे उन्हें जांच को लेकर कोई अपडेट मिल पाएगी. उन्होंने कहा, 'आपके हस्तक्षेप से हमें बहुत मदद होगी ये जानने में कि सीबीआई अपनी जांच में कहां तक पहुंची है. इससे न्याय व्यवस्था में भी हमारा विश्वास मजबूत होगा. और इससे दुख से गुजर रहे बहुत सारे दिलों को शांति मिलेगी, जो सुकून खोज रहे हैं और इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं कि 14 जून को क्या हुआ था.' 

वीडियो का कैप्शन देते हुए श्वेता ने लिखा, 'मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 45 महीने हो चुके हैं, और हम आज भी जवाब खोज रहे हैं. मोदी जी, कृपया इस सीबीआई जांच की प्रोग्रेस पता करने में हमारी मदद करें. हम सुशांत को न्याय दिलाना चाहते हैं.' 

सुशांत ने 2013 में आई फिल्म 'काई पो छे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनके निधन से पहले उनकी आखिरी रिलीज 'दिल बेचारा' थी, जो ओटीटीप्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »