रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की 'सूर्या', मेडिकल एसोसिएशन ने जताया विरोध, बोले- हमारी छवि खराब...

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या – अंत से आरंभ तक' में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नकारात्मक छवि दिखाने पर आपत्ति जताई है. संगठन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट की समीक्षा की मांग की है.

Advertisement
मुश्किल में सनी की फिल्म (Photo: Screengrab) मुश्किल में सनी की फिल्म (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या – अंत से आरंभ तक’ पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आपत्ति जताई है. संगठन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेटर लिखकर फिल्म में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तस्वीर पर समीक्षा करने की मांग की है.

IMA का कहना है कि फिल्म में मेडिकल क्षेत्र में भ्रष्टाचार को जिस तरह दिखाया गया है. वो पूरे पेशे की छवि पर असर डाल सकता है. साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा दिखाने वाले सीनों पर भी संगठन ने एतराज जताया है. इसलिए संगठन ने रिलीज से पहले फिल्म रिव्यू की मांग की है. 

Advertisement

मुश्किल में सनी देओल की फिल्म
‘सूर्या’ का टीजर 19 अक्टूबर को सनी देओल के 69वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ था. फिल्म में सनी एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी बेटी की मौत के बाद बदल जाती है. वो इस मामले की जांच करते हुए मेडिकल सिस्टम में चल रही गड़बड़ियों का पर्दाफाश करता है.

IMA ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में अपनी चिंता जाहिर की है. संगठन का कहना है कि फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट दर्शकों को पूरे मेडिकल पेशे के बारे में नकारात्मक नजरिया दे सकता है.

IMA के आधिकारिक बयान में लिखा है- ‘सूर्या – अंत से आरंभ तक’ में जिस तरह मेडिकल प्रोफेशन को पेश किया गया है. हम उसे लेकर गंभीर चिंता में हैं. इसके प्रमोशनल कंटेंट से स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार को आम बताने, मेडिकल प्रोफेशनल्स पर हिंसा दिखाने और जनता के भरोसे, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर असर पड़ने की आशंका है. IMA ने केंद्रीय मंत्री को भेजे पत्र में चार बड़ी चिंताएं गिनाई हैं. पहला मुद्दा है, मेडिकल पेशे को अनुचित रूप से बदनाम करना और उसकी साख को नुकसान पहुंचाना. दूसरी चिंता 'स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा दिखाने' को लेकर है. तीसरा मुद्दा 'स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा' से जुड़ा है. चौथी चिंता डॉक्टर और मरीज के बीच भरोसे पर असर को लेकर है.

Advertisement

मेडिकल संगठन ने फिल्म और स्वास्थ्यकर्मियों की जिस तरह पेश किए जाने की निष्पक्ष समीक्षा करने की मांग की है. उन्होंने ये भी कहा है कि अगर समीक्षा में ये चिंताएं सही पाई जाती हैं, तो फिल्ममेकर्स से जरूरी बदलाव कराए जाएं.

फिल्म की बात करें, ‘सूर्या – अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल अहम भूमिका में हैं. इसका निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है. फिल्म को दीपक मुकुत, हेमंत मुकुत और लोकेश मुकुत ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2018 की मलयालम क्राइम थ्रिलर ‘जोसेफ’ की हिंदी रीमेक है, जिसे शाही कबीर ने लिखा था. फिल्म असली घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है. ‘सूर्या – अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »